सरवानिया चोकी के बराडा में युवक ने खुद को गोली मारी

नीमच। जिले की सरवानिया पुलिस चौकी क्षेत्र में हैरान कर देने वाला एक घटनाक्रम सामेन आया है। यहां ग्राम बराड़ा के समीप एक युवक ने बंदूक से खुद पर फायर कर लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे उदयपुर रैफर कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उक्त घायल युवक की पहचान अखील उम्र 23 निवासी जिला बीजनोर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, वहीं पुलिस अब युवक द्वारा खुद को गोली मारने के साथ ही वह बंदूक कहां से लाया। इस संबंध में भी जांच कर रही है।