वैदिक विधान से यज्ञ सम्पन्न हुआ

मन्दसौर। आर्य समाज अध्यक्ष मधुसूदन आर्य द्वारा बताया गया कि सोमवार को पी.एस. कोचिंग क्लासेस में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा वैदिक यज्ञ किया गया। जिसमें आर्य समाज के भजनोपदेशक श्री अमरसिंह ब्यावर एवं सुश्री सुधा कुर्मी द्वारा वैदिक विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ पश्चात श्री अमरसिह द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी एवं छात्राओं का नैतिक शिक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महेश शर्मा, नारायण चौधरी, किरण वर्मा, सुरेन्द्र भाटी, रमेशचन्द्र आर्य उपस्थित थे। आभार पारस रायकवार ने माना।