युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी

इंगोरिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा इंगोरिया मंडल के सौजन्य से आज प्रात: 10 बजे इंगोरिया में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री के आव्हान पर 13 से 15 अगस्त तक देश भक्ति की भावना प्रबल करने हर घर तिरंगा फहराया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा ने नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की।