भाजपा ग्रामीण मंडल के चारों शक्ति केन्द्रों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

तनोडिया। भारतीय जनता पार्टी आगर ग्रामीण मंडल के द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में भाजपा नेताओं के द्वारा बैठको का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणो के चारों शक्ति केन्द्रों की तनोडिया ,हडाई, मलवासा,पिपलोन की अलग अलग बैठक कर देवास लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सोलंकी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय दिलाने का संकल्प दिलाया जा गया। चारों शक्ति केंद्र की अलग अलग बैठक विधायक मधु गेहलोत, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, शेवाराम आंजना, महेश कुमार मित्तल, संजय फुलेरा, डॉ मोहनलाल मकवाना,महेंद्र सिंह राठौर, महेश शर्मा,भरत जायसवाल, डॉ राहुल जैन,बद्रीलाल कादरा, महिपाल सिंह राठौर, कालुसिंह यादव, मनीष सोनी, होकमसिह, नारायण सिंह, सरपंच रामचंद्र राठौर,समरथ जायसवाल, लेखराज फुलेरा, सतपाल सिंह, राहुल सिसोदिया,आदि उपसिथत थे।इसके पुर्व बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ?। अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। कार्यकतार्ओं को मार्गदर्शन करते हुए बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र के साथ बूथ को मजबूत करने हेतु प्रत्येक मतदाता से भाजपा के पक्ष में 13 मई को मतदान करने का आव्हान करना लाभार्थी से संवाद कर प्रत्येक बूथ पर 370 से अधिक मतदान करवाकर श्यामा प्रसाद एवं दीनदयालजी के चरणों में अर्पित करना है। बूथों पर मोदीजी की राम राम कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक मतदान करने का और भाजपा के पक्ष में विजय बनाने संकल्प लिया। और अपने बूथ को अधिक से अधिक मतों से जिताने का संकल्प दिलाया।