सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सारंगपुर। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के चलते रविवार को पुर्व पार्षद हर्षा पालीवाल के मुख्य अतिथ्य व महिला मंडल अध्यक्ष शिखा शर्मा की अध्यक्षता मे स्थानीय श्री वटकेश्वर महादेव मंदिर गांधी चौक मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ शिक्षिका रेखा तिवारी विशेष अतिथि के रुप मे उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन छाया जोशी ने किया तथा आभार गीता शर्मा ने माना। कार्यक्रम के दौरान थाली साजाओ, रंगोली, मेंहदी, फायरलेस कुकिंग, तात्कालिक भाषण, दुल्हन सजाओ, महिला वर्ग भजन, बालक-बालिका वर्ग दोहो व मंत्रो की अंताक्षरी सहित कई रोचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।