महाकाल मंदिर में चल रहे सोमयज्ञ  में उठी 10 फीट तक ऊंची अग्नी

– मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर भी यज्ञ में शामिल हुए
दैनिक अवंतिका उज्जैन।
महाकाल मंदिर परिसर में बारिश की कामना से किए जा रहे सोमयज्ञ में यज्ञशाला के अंदर 10 फीट ऊंची ज्वाला निकली।
महाराष्ट्र के सोलापुर से आए विद्वान ब्राह्मणों के अचार्यत्व में यह यज्ञ चल रहा है। प्रतिदिन यज्ञ में गाय के दूध, बकरी के दूध सहित अनेकों प्रकार की दुर्लभ औषधियों से आहुतियां डाली जा रही है। यज्ञ में इस तरह की कई बार ज्वाला उठी। आचार्य ने बताया कि यह यज्ञ की सफलता के संकेत माने जाते हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी यज्ञ स्थल पर जाकर इसमें भाग लिया।