मुख्यमंत्री बोले एक मां को सिर्फ दो ही बच्चे दिखते हैं

 

उज्जैन संसदीय क्षेत्र में दो सभा ली, महिला मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया

उज्जैन। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में सोमवार को तुफानी जनसंपर्क पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने ताल और तराना में आमसभाएं ली हैं इसके साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के लिए कहा कि एक मां को सिफ दो ही बच्चे दिखते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन आए यहां उन्होंने उज्जैन लोकसभा सीट की आलोट विधानसभा के ग्राम ताल पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे तराना विधानसभा में पहुंचे, यह पर भी सभा को संबोधित किया। यहां से वे सीधे उज्जैन शहर के एक निजी गार्डन पहुंचे जहां पर महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो मां के बीच है, एक मां ने अपने बच्चों के चक्कर में पूरी पार्टी का सत्यानाश कर दिया, वह पार्टी है कांग्रेस, सवा सौ साल से भी ज्यादा पार हो गए। दो ही बच्चे दिखाते हैं उनको, एक बेटी और एक बेटा, बाकी पूरी पार्टी जाए भाड़ में, कोई लेना देना नहीं, केवल उनको अपने बच्चो को प्रधानमंत्री बनाना, जिसके पति प्रधानमंत्री रहे, जिसने 10 साल परदे के पीछे रह कर सरकार चलाई, इनकी सास प्रधानमंत्री रही, जिसने पूरे 55 साल देश में सरकार चलाई, देश को आजादी चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई भगत सिंह ने दिलाई, देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस नेहरू खानदान ने अकेले थोड़ी ना लड़ी है, वही एक तरफ भारत मां का बेटा नरेंद्र मोदी जिसने आज मां के दूध का सम्मान बढ़ाया, जिसने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए लगाया। एक ऐसा उदाहरण पेश करेंगे, जो हम सब को गौरांवित करेगा। जब उनकी मां ने शरीर छोड़ा तब हम सब तो टीवी के सामने बैठकर देख रहे थे। मां की अंत्येष्टि के बाद वह देश की सेवा के लिए तुरंत आ गए। जो दुनिया के भले की बात करता है उसके पीछे देश चलता है। इस सनातन धर्म में भगवान की मूर्ति कहीं से टूट जाए तो उसे विसर्जित कर दिया जाता है और तुम तो कटा हुआ हाथ लेकर वोट मांग रहे हो।