श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से मानव मात्र को जीवन के रहस्य बताये

मन्दसौर ।  श्री धर्मधाम गीता भवन में पुरूषोत्तम मास की पूणार्हुति पर धार्मिक अनुष्ठान गीता पाठ, यज्ञ एवं गीता उपदेश पर आधारित आयोजन किया गया। संत श्री ज्ञानानंदजी महाराज ने कहा कि प्रत्येक साधक को गीता का पाठ कर उसमें निहित ज्ञानामृत का लाभ लेना चाहिये। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से मानव मात्र को जीवन का रहस्य बताया, सद्कर्म की प्रेरणा दी व पापकर्म से बचने का उपदेश दिया। गीता के एक भी श्लोक का पाठ व्यर्थ नहीं जाता है।
गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज ने कहा कि मंदसौर की धरती धार्मिक वातावरण से परिपूर्ण है तथा सत्संग स्वाध्याय और सेवा कार्य में मंदसौर अग्रणीय है। श्रीमद् भागवत गीता का पारायण एवं यज्ञ का आयोजन गुरूकुल मंदसौर के पं. कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्रकाश रातड़िया ने भी अपने विचार रखे। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने आयोजन में सहभागिता की। प्रहलाद-आशा काबरा, विनोद-नीता चौबे, शुभम बैरागी, पूजा बैरागी, कन्हैया रानू विजयवर्गीय मुख्य यजमान थे। दीदी लाडकुंवर, बंशीलाल टांक, शेषनारायण माली,पूर्व न्यायाधीश सतीश भार्गव, जगदीश सेठिया, ब्रजेश जोशी भी उपस्थित रहे। संचालन ट्रस्ट सचिव पं. अशोक त्रिपाठी ने किया व आभार वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल ने माना।