शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों ने मुंडन कराया, बोले- 15 अगस्त के बाद सीएम हाउस घेरेंगे

 

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवार भोपाल में लंबे समय से हड़ताल पर हैं। वे नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को कुछ उम्मीदवारों ने मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया। सतना के कमलेंद्र सिंह ने कहा, ’15 अगस्त तक शांत प्रदर्शन है। मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन करेंगे। सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।’

 

भाजपा की तिरंगा कांवड़ यात्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

इंदौर। पीथमपुर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। 7 अगस्त को यहां के 76 जगहों से भाजपा ने लाड़ली बहना राष्ट्रीय धर्म तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में लोग पीथमपुर बाबा बोकनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां महादेव का अभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा धार जिला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजीव यादव और भाजपा नेता डॉ. हेमंत अशोक पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। कांवड़ यात्रा के पूरा होने के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।
पीथमपुर में निकाली गई कांवड़ यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।