मकान में लगी आग से जला 100 क्विंटल लहसुन

उज्जैन। महिदपुर तहसील के ग्राम जगोटी मे मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। मकान में लहसून और गेहूं रखा हुआ था, जो आग की जला है। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की दमकल नहीं पहुंची। गांव वालों ने ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि ग्राम जगोटी में कृषक संजय का मकान बना हुआ है। जो दोपहर में उज्जैन आया हुआ था। मकान में कोई नहीं था और ताला लगा हुआ था। दोपहर 2 बजे के लगभग अचानक मकान में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं देखा तो राघवी थाना पुलिस और फायर बिग्रेड के साथ संजय को आगजनी की सूचना दी। लेकिन काफी देर तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। ग्राम में पानी की कमी होने के बाद भी ग्रामीणों ने अपने घरों में एकत्रित कर रखे गये पानी से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये। आसपास मकानों की छतों पर चढ़कर आग बुझाई गई। संजय भी जगोटी पहुंच गया था, उसने बताया कि आग में करीब 100 क्विंटल लहसून और गेहूं जला है। मकान में खेत पर लगने वाले उपकरण भी रखे थे। आग कैसे लगी इस का पता नहीं है,लेकिन उसे 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।