April 28, 2024

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने बुधवार को कृषि उपज मंडी नीमच के नवीन प्रांगण चंगेरा में मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ, ममता खेड़े, मंडी सचिव सतीश पटेल एवं मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। नवीन मंडी प्रांगण पहुंचने पर मंडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडी व्यापारी संघ के सचिव राजेश खंडेलवाल सुशील गोयल संतोष बिंदल , मंडी व्यापारियों, मंडी सचिव सतीश पटेल ने कलेक्टर श्री जैन का पुष्प हारो से स्वागत किया। मंडी व्यापारी संघ की ओर से कलेक्टर को साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मंडी सचिव में व्यापारी से चर्चा कर नवीन मंडी में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।