अर्जेंटीना की मंत्री को पसंद आया इंदौर का पोहा, मेहमानों की शहर से शुरू हुई विदाई

शहर में आयोजित जी-20 के आयोजन में शामिल होने आए विदेश की डेलीगेट्स ने सुबह के नाश्ते में पोहा खाया
नगर प्रतिनिधि इंदौर
शहर में आयोजित जी-20 के आयोजन में शामिल होने आए विदेश की डेलीगेट्स और मंत्री शनिवार सुबह बोलिया सरकार छत्रि से राजवाड़ा तक हेरिटेज वाक में शामिल हुए। इस दौरान शहर के इतिहासकार जफर अंसारी, प्रकाश इंदुरकर और शवार्नी ने इंदौर के इतिहास और देवी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जानकारी दी। विदेशी डेलीगेट्स को नाश्ता परोसा गया, जिसमें अर्जेंटीन की मंत्री रेक्यूल सेसीलीया किसमेर डी अलमास को इंदौर का पोहा बहुत अच्छा लगा।
इतिहासकारों ने उन्हें बताया किस तरह इंदौर में व्यापार की शुरूआत हुई और यहां पर श्रमिकों के हित के लिए होलकर शासकों ने काम किए। विदेशी मेहमानों के लिए राजवाड़ा में नाश्ते की व्यवस्था की थी। मेहमानों ने यहां न सिर्फ नाश्ता किया बल्कि उनके सामने बालिकाओं ने कथक नृत्य में मधुराष्टकम् की प्रस्तुति दी। संगीतकार स्मिता बाजपेई ने सितार चीन में विचरण करने और नालागढ़ में तबला पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।
राष्ट्रपति को पसंद आया इंदौर का पोहा
अर्जेंटीना की मंत्री रेक्यूल सेसीलीया किसमेर डी अलमास को नाश्ते में इंदौर का पोहा और जलेबी काफी पसंद आया। नाश्ते में मेहमानों को पोहे जलेबी के अलावा समोसा, कचोरी, डोनट्स, स्ट्रॉबेरी तरबूज का जूस, योकर्ड दही, ड्राई फ्रूट्स, कुकीज परोसे गए।
मेहमानों की शहर से शुरू हुई विदाई
व्हाट इस वाक्य आयोजन में विदेश से आए करीब 25 डेलीगेट शामिल हुए। राजवाड़ा के गेट पर इनका सामूहिक फोटो भी लिया। इसके बाद जी-20 में आए मेहमानों की इंदौर शहर से विदाई शुरू हुई। शनिवार सुबह जापान के डेरे गृह मंत्री वी विमान से अपने देश को लौटे।