April 27, 2024

देवास। युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार देवास पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर शहर में संचालित गलत गतिविधियों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। साथ ही शहर की विभिन्न समस्याओं व संगठन संबंधित विषयों पर चर्चा की।
शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार (यादव) जिले के प्रवास पर पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए आए थे। श्री यादव ने युवाओं को शिवसेना की सदस्यता दिलाते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। साथ ही सामाजिक संगठन एवं पत्रकार साथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। वर्मा ने कहा कि जब से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनी। तब से शिवसेना ताकत बढ़ी है व कई फेरबदल हुए है। मप्र में भी युवाओं की लाबी खड़ी हो रही है। जिसका नेतृत्व युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार (यादव)कर रहे है। शिवसेना की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन विस्तार हेतु सही दिशा निर्देश देते हुए हिंदुत्व, राजनीति व जन सेवा में आगे बढकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले में पूर्व में जनता के हित के लिए किए गए आंदोलन, ज्ञापन की विस्तृत जानकारी ली। उनके क्रियान्वयन की स्थिति को जाना जिसमे परेशानी आ रही है उन्हें स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात करने के लिए कहा।
लव जिहाद एक बड़ा षड्यंत्र जेहादी मानसिकता को करना होगा खत्म
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष यादव ने कहा कि जिस प्रकार से देश, प्रदेश में लव जिहाद एक षड्यंत्र चल रहा है। जिसके खिलाफ मुहिम छेडने की सख्त से सख्त आवश्यक है। दिल्ली में साक्षी की हत्या होना यह दशार्ता है कि कैसी जिहादी मानसिकता वाले लोग हिंदू लड़कियों के दिमाग को वश में कर उन्हें ब्लैकमेल करके उनके साथ शादियां कर रहे हैं। वह दबाव बनाकर उनको धमकियां दी जा रही है कि उनके अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। जिहादी षड्यंत्र के तहत पूरी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली में साक्षी की उम्र महज 16 साल की थी और उसे उस दरिंदे की हकीकत पता चल गई थी और उसने उस से दूरी बनाना प्रारंभ कर दी थी, लेकिन जिहादी मानसिकता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। अब वक्त आ गया है कि सभी को एक साथ जिहाद के खिलाफ लड़ाई लडकर जिहादी मानसिकता को खत्म करना होगा।
होटल एवं कैफो में संचालित हो रही गलत गतिविधियों पर रखे नजर
शहर में भी बड़े स्तर पर होटल संचालक बिना जांचे परखे कमरे दे देते हैं। होटल, कैफों नशे का अंबार है। शहर सहित अन्य जिलों से आकर यहां पर कमरे लेकर के दिन रात गलत गतिविधियां संचालित होती है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करवाना शत-प्रतिशत आवश्यक है। युवासेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार ने शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ओयो, ढाबे, लाज के संचालकों को सूचना पत्र जारी कर गलत गतिविथि पर रोक लगाने की अपील कर एक बार लिखित मे समझाकर पत्र दे। नही तो पुलिस को सबूत सहित कार्रवाई के लिए सूचित करे। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सडकों पर उतरने की तैयारी करें। जिन होटलों में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है उनकी लिस्ट तैयार करे। इस संबंध में भोपाल पुलिस डीजीपी से कार्यवाही के लिए मुलाकात करेंगे।
हमें किसी भी हालत में शहर को बचाना होगा। माँ चामुंडा की नगरी देवास दर्शनार्थी श्रद्धाभाव से आते हैं। यह गलत गतिविधियों को संचालित नहीं करने देंगे। प्रदेशाध्यक्ष शहर की कई विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से भी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा प्रमुख राकेश वर्मा का समाजसेवा के लिए कार्य करने पर सम्मान किया।
फोटो क्रमांक 002