April 27, 2024

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अब अनूपपुर के भाजपा जिला महामंत्री रहे अखिलेश कुमार द्विवेदी का पार्टी से इस्तीफा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उन्होंने चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा है कि आज निष्ठा और काम का स्थान चापलूसी और पैसे ने ले लिया है। गौरतलब है कि हरदा में भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान मंत्री कमल पटेल के खासम खास नेताओं ने नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, भाजपा आलाकमान विरोध के स्वर दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।