April 26, 2024

नवकुंडी श्रीराम महायज्ञ परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

दैनिक अवन्तिका  इंदौर
पूर्वी क्षेत्र के ख्यात अरण्यधाम संत आश्रम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आ रहे है। श्रीराम यज्ञ शाला परिक्रमा के लिए लोगो का ताता लगा हुआ है। सुबह से शाम तक स्वाहा कार के साथ विद्वत जन आहुतियां दे रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग यहां पहुंच रहे हैं।
अरण्य धाम संत आश्रम के महंत रामजी बाबा एवं सीताराम भक्त मंडल के कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि 20 मई को कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ की शुरूआत हुई थी। 21 मई को 1800 वर्ग फिट की यज्ञशाला में अग्नि आह्वान के साथ विशाल नव कुंडी महायज्ञ शुरू हुआ। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 21 आचार्यों के सानिध्य में 30 मई तक महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए शनिवार और रविवार 2 दिनों में 15000 से ज्यादा श्रद्धालु आश्रम परिसर पहुंचे। सीता राम भक्त मंडल के 100 से ज्यादा सेवादार आश्रम में आए संत महात्माओं और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए। मुख्य रूप से करण सिंह चौधरी रामसिंह दीक्षित अजय यादव रंजन सेगर राजू रामदेव आशीष मीणा पंकज जाधव रामलाल गुर्जर भाग सिंह चौहान राकेश यादव बाबू निक्कम, देवेंद्र पंडित पूरे समय व्यवस्थाओं को बनाए हुए।
हनुमान जी और राम रामेश्वर दरबार की मनोहारी दर्शन
आश्रम परिसर में प्रवेश द्वार से ही तोरण, वदनवार साज सज्जा श्रद्धालुओं का मन मोह रही है तो यहां पर भगवान श्री राम के जन्म से लेकर बालपन, सीता राम विवाह और राज्याभिषेक आदि चित्रों की प्रदर्शनी के दर्शन करने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इसके साथ ही आश्रम परिसर में बावड़ी वाले हनुमान जी और राम रामेश्वर महादेव का मनोहारी श्रृंगार दर्शन करने लोगों का ताता लगा हुआ है। यहां पर 20 वर्षों से लगातार अखंड रामायण पाठ क्षेत्र के रहवासी सहभागी बने हैं तो बड़ी संख्या में गोशाला में सेवाएं भी की जा रही है।