April 26, 2024

हर घर फगुआ अभियान में विंध्यांचल सोशल ग्रुप की उज्जैन इकाई ने वरिष्ठों व पत्रकार अनिल सिंह तिवारी का किया सम्मान

इंदौर/ उज्जैन। फागुन मास में इंदौर, उज्जैन सहित समूचे मालवांचल में विंध्य का ठेठ बघेली लोकप्रिय फगुआ छाया हुआ है। सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप के प्रतिदिन हर घर फगुआ अभियान की धूम मची हुई है। मालवांचल में विंध्य के 4 से 5 लाख लोग हैं। ग्रुप के सचिव अवधेश तिवारी और मीडिया प्रमुख अनिल सिंह तिवारी ने बताया कि उज्जैन इकाई ने श्री राधा कृष्ण जूना प्रणामी मंदिर में फागोत्सव मनाया। इस मौके पर उज्जैन इकाई ने रामलखन द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष आरपी शर्मा, सचिव अवधेश तिवारी, प्रणामी मंदिर के गुरुजी श्रीकांत दुबे, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सौखीलाल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह तिवारी आदि का शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया। आभार उज्जैन के उमाशंकर मिश्रा एवं रमेश शुक्ला ने माना।
इस अवसर पर इंदौर से अभय मिश्रा, राजराखन द्विवेदी, रामसुशील पांडे, मनोज दुबे, दिनेश उपाध्याय, डीपी सेन, प्रदीप तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, सीएल मिश्रा, मकरध्वज पांडे, बालेंद्र मिश्रा, कुशल तिवारी, केके त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, जवाहर द्विवेदी, शिवकुमार तिवारी, रामकृष्ण द्विवेदी एवं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कौटिल्य श्री, महाकाल मंदिर के प्रभारी एएसआई राजेंद्र शर्मा, डॉ गणेश द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, सतीश तिवारी, राजकुमार दुबे, रामाधार द्विवेदी, डॉ पीयूष त्रिपाठी, संतोष तिवारी, रामबदन मिश्रा आदि मौजूद थे।