April 27, 2024

 

इंदौर। शहर में बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। इससे सुबह के समय में बच्चों को स्कूल जानो में खासी परेशानी होती है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह के समय में खुलने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सुबह की शिफ्ट में स्कूल सुबह नौ बजे से लगेंगे।
दरअसल, जिला कलेक्टर इलैया राजा टी ने सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार एक शिफ्ट में लगने वाले स्कूल सुबह 9.30 बजे से लगाए जाएंगे। वहीं दो शिफ्ट में लगने वाले स्कूल सुबह 9 बजे लगेंगे। इससे पहले दिसंबर माह में स्कूल के समय में बदलाव करते हुए सुबह 8.30 बजे किया गया था। कलेक्टर राजा ने बताया कि मौसम को देखते हुए अभी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। आगे का निर्णय मौसम के अनुसार लिया जाएगा।