April 16, 2024

आगर मालवा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज रविवार को 12वां दिन है। आगर जिले में सबसे ज्यादा तीन दिन और दो रात रुकने के बाद देर शाम यह यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। आज यात्रा आगर में अन्नपूर्णा ढाबा के पास कैंपस साइट से सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई और करीब 10 बजे अपने पहले पड़ाव पर गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकलां, आगर पहुंची।

यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी शामिल हैं। भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के अलावा विधायक जीतू पटवारी, अरुण यादव, और विक्रांत भूरिया भी आज यात्रा में पैदल चल रहे हैं। वहीं कमलनाथ कार में दिखाई दिए।
अब यात्रा दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी और शाम 7 बजे यात्रा आगर जिले की सीमा पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यहीं पर यात्रा का नाइट स्टे भी होगा।