April 27, 2024

 

दोपहर में बाबा महाकाल के दर्शन, फिर जनसभा

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को मध्यप्रदेश में सातवां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है।
यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। यात्रा यथार्थ फ्यूचरिस्टिक स्कूल निनोरा में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकी।
निनोरा के पास बलराम ढाबे पर टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने युवाओं के साथ डांस किया।

उज्जैन जिले में पहुंचते ही मालवी संस्कृति में स्वागत

108 बटुक पंडितों ने स्वस्तिक वाचन कर राहुल गांधी को यथार्थ एकेडमी में प्रवेश कराया। बटुक ओने पुष्प वर्षा कर राहुल गांधी का स्वागत किया।यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी के डायरेक्टर और कांग्रेस नेता सोनू शर्मा द्वारा कराई गई मालवी संस्कृति में साज सज्जा को देखने वाले सारे पदयात्री और कांग्रेस नेताओं ने इस संस्कृति की प्रशंसा की। परिसर की व्यवस्थाओं को देखने में कांग्रेस नेता बीनू कुशवाह, कमल चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल लगे रहे।

जैन संत का आशीर्वाद लेंगे

राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे।

यात्रा की कार का एक्सीडेंट

भारत जोड़ो यात्रियों की एक कार का सांवेर से निनोरा के बीच देर रात एक्सीडेंट हो गया। कार छत्तीसगढ़ पासिंग है। इस पर यात्रा के झंडे लगे हैं।

महाराष्ट्र के सांसद ने राहुल को भेंट किया राजीव गांधी का चित्र

कुलदीप वर्तक और प्रियंका वर्तक मुंबई से राहुल गांधी से मिलने आए। उनके पास अपने सांसद चाचा सचिन दामोदर सिंगड़ा के साथ राजीव गांधी का फोटो लेकर आए। ये फोटो उन्होंने राहुल को भेंट की। दंपती के साथ उनकी 4 साल की बेटी भी आई।
कुलदीप वर्तक और प्रियंका वर्तक मुंबई से राहुल गांधी से मिलने आए। उनके पास अपने सांसद चाचा सचिन दामोदर सिंगड़ा के साथ राजीव गांधी का फोटो लेकर आए। ये फोटो उन्होंने राहुल को भेंट की। दंपती के साथ उनकी 4 साल की बेटी भी आई।

राहुल गांधी की तेज चाल कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा उज्जैन जिले के इंदौर रोड स्थित निनोरा गांव पर पहुंची। इस दौरान इंदौर रोड पर सावेर रोड से निनोरा तक जाम लगा रहा। एक तरफ राहुल गांधी तेज गति से पैदल चल रहे थे तो उनके साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दौड़ लगाकर उनके साथ चलने की कोशिश में लगे थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर रोड पर जाम लग गया। निनोरा में कांग्रेसियों में धक्का- मुक्की देखी गई। सभी कांग्रेसी राहुल गांधी से मिलने की कोशिश में लगे हुए थे।