April 28, 2024

 

इंदौर। आस्था फाउंडेशन की कार्यकारिणी में फेरबदल कर अवैध लाभ अर्जित करने के मामले में फरार डॉ. रमेश बदलानी को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डेंटल कॉलेज का संचालन करने वाले डॉ. बदलानी की इस मामले में अब तक पहली गिरफ़्तारी है। कनाड़िया पुलिस ने 7 मार्च 2022 को डॉ. बदलानी सहित 42 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों पर भादवभादवि धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर बदलानी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा रिमांड मांगा जाएगा।