April 25, 2024

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले शिप्रा के रामघाट पर धार्मिक उत्सव की शुरूआत हो गई। शुक्रवार को भी घाट क्षेत्र में 1500 दीप प्रज्वलित किए गए तो 11 ब्राह्मणों ने आरती की। कलाकारों ने मंच से लाइट एंड साउंड के बीच आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया लोकार्पण होने तक प्रतिदिन शाम 6.30 से रात 8 बजे तक इसी तरह मां शिप्रा की आरती की जाएगी। इसमें प्रतिदिन संगीतमय धार्मिक प्रस्तुतियां भी होगी। पहले दिन भगवान श्रीराम पर आधारित 45 मिनट की संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई थी। दूसरे दिन कलाकारों ने रामलीला का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान दीप जलाए गए व ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर शिप्रा आरती की।