कैथोलिक चर्च से निकला प्रभु यीशु जन्म संदेश जुलूस

दैनिक अवन्तिका उज्जैन। दिसंबर माह की शुरुआत होते ही क्रिश्चयन समाज अपने सबसे बड़े पर्व क्रिसमस की तैयारी में लग गया था। 24 दिसंबर की रात मरिया नगर कैथोलिक चर्च में क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले रविवार को समाजजनों ने बालक यीशु के जन्म संदेश का जुलूस निकाला गया। क्रिसमस पर्व से पहले ईसाई समाज प्रतिवर्ष बालक यीशु के जन्म का संदेश देने के लिये जुलूस निकाला है। रविवार सुबह कैथोलिक चर्च और मसीही मंदिर चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना की गई। उसके बाद कैथोलिक चर्च से जुलूस निकाला गया। कैथोलिक चर्च के विशप सेबास्टियन वडक्केल, फादर किसिंजर, मसीही मंदिर के पास्टर संदीप आर्थर, सचिव शशी टायटस और पास्टर कमेटी सहित समाज के हजारों सदस्य कैरोल गीत गाते हुए जुलूस में शामिल हुए। बच्चे सांता क्लॉज बने थे, वहीं जुलूस में सबसे आगे बालक यीशु के साथ स्वर्गदूतों की झांकी मारिया नगर चर्च से तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क, पुलिस कंट्रोलरूम होते हुए पुन: कैथोलिक चर्च प्रांगण पहुंची। जहां केक काटकर सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी गई। फादर किसिंजर ने जुलूस के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आभार माना। क्रिसमस पर्व 25 दिंसबर को मनाया जाएगा। इससे पहले 24 दिसंबर की रात 12 बजे कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के साथ प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।