विशाल गरबे का आयोजन कर मां के पराक्रम का चित्रण प्रस्तुत किया, हुआ रावण दहन

जीरापुर। नगर में स्थित रॉयल हाइट्स हाई सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रा पर्व के दौरान विशाल गरबे का आयोजन किया गया जिसमें संस्था संचालक व मैनेजमेंट की त्योहारों को विशेष रूप से मना, छात्र-छात्राओं की इसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा हमारे त्योहारों द्वारा नई पीढ़ी तक हमारी संस्कृति व संस्कारों को पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया, हमारे त्योहार ही हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एकमात्र साधन है, स्कूलों में इस तरह के आयोजन हमेशा से बच्चों के स्कूल के प्रति व शिक्षा के प्रति लगाव को बढ़ाते हैं इसी का एक दृश्य यहां रॉयल हाइट्स हाई सेकेंडरी स्कूल में देखने को मिला। यहां हाउस में बटे बच्चों ने मां आदिशक्ति के इस त्यौहार पर उनकी वीर गाथाओं का विभिन्न स्वरूपों मे जीवंत चित्रण पेश किया वही राम लक्ष्मण के स्वरूप में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने यहां पहुंच रावण दहन किया,संस्था के संचालक प्रिंसिपल व स्टाफ द्वारा भी इसमें भाग ले बच्चों का हौसला बढ़ाया इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत संता संचालक की माता श्रीमती शांता देवी श्रीमती गिरिजा सिंह पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित अनुसया पवन कुशवाह नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत जोशी उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर मुकेश पुष्कर आदि कई अतिथि द्वारा मां की पूजा अर्चना के साथ किया।
इस मौके पर कंपटीशन बजाज श्रीमती मोनिका सिंह चौहान डॉक्टर अश्वनी वेद प्रगति पुष्पद द्वारा किया गया इस मौके पर संचालक रणवीर सिंह प्राचार्य पूजा जैन यशवर्धन सिंह द्वारा भगवान राम का पूजन एवं उनकी आरती की गई।