महाअष्टमी को महिषासुर मर्दनी माता चामुंडा के दरबार मे 2100 कन्याओ के पूजन का भव्य

रुनिजा । क्षेत्र के ऐतिहासिक व पोराणिक मन्दिर माता महिषासुरमर्दनी के दरबार मे महा अष्टमी को सुबह 5 बजे से दर्शनार्थियों के लम्बी कतार देखी गई। दो साल बाद महाष्टमी को भव्य कन्या पूजन व महा भंडारे का आयोजन माता भक्तो के सहयोग आयोजित हुआ जिसमें 15 से अधिक ग्रामो से 2100 से भी अधिक कन्याओ को ओएसिस एकेडमी व अन्य 10 बसों से सुबह 9 बजे चल समारोह के साथ परिसर में पुष्प वर्षा जय करो के साथ प्रवेश कराया। समारोह के पूर्व मंदिर विकास समिति के द्वारा माता चामुंडा को चुनरी भेट की गई। मन्दिर के पुजारी ईश्वर गिरी गोस्वामी परिवार द्वारा माता रानी का का आजर्षक व मन मोहक श्रंगार कर सुबह की आरती उतारी। उसके वाद हजारोकि संख्या में उपस्थित माता भक्तो के साथ क्षेत्र के विधायक मुरली मोरवाल , पूर्व विधायकद्वय शांतिलाल धबाई, मुकेश पण्ड्या , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिह देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय चौधरी , प्रदेश भाजपा महामंत्री कृष्ण चन्द्र यादव , राज पाल सिंह सिसोदिया, राजा ठाकुर , संजय शर्मा , कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मथूरा लाल यादव , अश्विन सिह पलवा , जनपद पंचायत सदस्य रोनक जैन , संजय शर्मा सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिह राठौड़ सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व क्षेत्र जे 15 से भी अधिक सरपंच सहित भाजपा , कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने नो दुर्गा की प्रतीक नो कन्याओ के चरण पखारकर पूजन कर सभी कन्याओ की तिलक लगाकर आरती कर भोजन परोसा व भेट दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये भक्तो ने दर्शन लाभ के साथ महाप्रशादी ग्रहण की।
मन्दिर विकास हेतु दानदाताओं ने मुक्त हस्त से दिया दान
मन्दिर परिसर में 500 स्कोर फिट ब्लाक लगाने व परिसर सौंदर्यीकरण हेतु। 31000/ रु शांतिलाल चौधरी, 21000/- कोटिलय सिंह राठौर गजनीखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि, 21000/ पिटलावडियां सरपंच गोविंद धाकड़ ,31000/ ममता शांतिलाल चौधरी वर्थुल, 21000/ गोपालजी धाकड़ पिटलावदिया ,11000/ राजा ठाकुर, 11000/ हर्ष बना मसवाड़िया 11000/ अशोक वैष्णव, 14000/ श्रेणिक लालज जैन,11051/ सुरेंद्रसिंह सोलंकी जलोद संजर , 10000/ डाक्टर द्वय महेश डोडिया, देवेंद्र शर्मा, पारस विश्वास, 5000/ मनोज जैन ,5100/ जीवन डोडिया, 5100/ प्रेमसिंह जी नोगांवा , 5100/ गोपालजी राठौड़,5100/। मदनलाजी पाटीदार भगत ,5100/ दिलीप बाबूलालजी पाटीदार , 5100/ मोहन छोगालालजी चौधरी, 5100/ लखन चौधरी, 5100/ अंतरसिंह जी देवड़ा,5100/ राज बना, के द्वारा देने की घोषणा की गई । इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिह देवड़ा ने कहा कि मन्दिर विकास के लिए बड़ी योजना वनाकर विकास कार्य करेंगे। कार्य कर्म को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित कीया। सभी अतिथियिका स्वागत मन्दिर विकास समिति की ओर से गजनीखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि कौटिल्य सिह ने कीया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक वैष्णव ने कीया। आभार मोहन चौधरी ने व्यक्त किया।