April 26, 2024

तराना। पुलिस द्वारा चेतना अभियान के तरह बच्चो को सतर्क एवं सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा शाखा मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जाकरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल व पुलिस स्टाफ ने छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
टीआई पटेल ने मास्टरमाइंड स्कूल परिसर में छात्रों से कहा कि स्कूल, कोचिंग आने जाने के दौरान किसी के द्वारा परेशानी या कोई संदिग्ध गतिविधी संचालित होती हो तो स्कूल स्टाफ को या पुलिस द्वारा दिए गए डायल 100 निशुल्क नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। छात्रों ने बहुत उत्साह के साथ इस प्रोग्राम में भाग लिया। अभियान के तरह खाकरीपूरा स्तिथ न्यू सांवरिया विद्यालय में टीआई पटेल व महिला पुलिस निधि सिंह स्टाफ के द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को नवचेतना अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की जानकारी दी गई एवं सभी बच्चों को शपथ दिलार्ई। इस दौरान संचालक सत्यनारायण पाटीदार, गंगाराम मालवीय, प्राचार्य आशीष पाटीदार एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने भी भाग लिया।
इंगोरिया। पुलिस ने चेतना अभियान के तेहत हाईस्कूल चिकली की बालिकाओं को बेड टच एवं गुड टच के बारे में समझाइश दी व जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर आरती डावर ने शनिवार को हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले साइबर अपराधो से सचेत रहने के टिप्स दिए। बताया कि मोबाइल का उपयोग सोच समझ कर सिर्फ़ पढ़ाई करने व ज्ञान अर्जन के लिए करे।