कछाल एवं कालीसिंध नदी पर हुआ स्टाप डेम का भूमि पूजन

बड़ौद। जनपद पंचायत बड़ौद की ग्राम पंचायत बरगढी के बनोठी कला श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के सामने कालीसिंध-कछाल नदी पर लगभग 7 करोड 79 लाख के स्टाप डेम का भूमि आज रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेडी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चैहान,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामसिंह परिहार,जिला महामंत्री ओम मालवीय,जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी उंटवाल,जिलामंत्री रखबचंद जैन,पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय,किसान मोर्चो जिलाध्यक्ष दिनेश परमार एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरजसिंह परिहार ने की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यनारायण पटेल,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लालसिंह राजपुत,किसान मोर्चो जिला महामंत्री सुरेश बैरागी,चंद्रेश शर्मा,महेन्द्र जैन,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधे ठाकुर,संरपच विक्रमसिंह चैहान,जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल मकवाना,एलकारसिंह ,भाजपा मिडिया प्रभारी महेश शर्मा,अमरसिंह सिसौदिया,युवा मोर्चो अध्यक्ष,बद्रीसिंह आंजना आदि अनेक भाजपा कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कमल श्रीमाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत बिरगढी के संरपच सुरेन्द्रसिंह परिहार ने माना।

Author: Dainik Awantika