April 20, 2024

देवास। भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी अवलोकनार्थ लगाई गई है।पत्रकार साथियों ने नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित मीडिया साथी उपस्थित थे। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी भाजपा कार्यालय पर लगाई है, जो 2 अक्टूबर तक अवलोकनार्थ रहेगी। शहर के मीडियाकर्मियों ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए अद्भुत विकास कार्य भी चित्र प्रदर्शनी में अवलोकन के लिए लगाई गई है।