April 26, 2024

पुलिस वाहन के सामने ब्लास्ट, भिंड में पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; भाजपा से निष्कासित नेता ने बिना अनुमति निकाली रैली

भिंड। भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी की भिंड में हुई रैली में जमकर बवाल हुआ। रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें करीब 5-6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। रैली के रूट को डायवर्ट करने को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। इसी बीच पुलिस के वाहन के सामने ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि ये धमाका कैसे हुआ यह साफ नहीं हो सका है। प्रीतम लोधी पिछड़ा समाज के साथ रैली की शक्ल में जिला प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।
गुरुवार की शाम को प्रीतम लोधी ने भिंड में लोधी राजपूत समाज के बैनर तले एक रैली निकाली। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद उनके समर्थक सिटी के बीच से रैली निकालना चाहते थे। जिस पर पुलिस जवानों ने रोका। इसी बात को लेकर रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी समय पुलिस की एक कार के सामने ब्लास्ट भी हआ।

कौन है प्रीतम लोधी

प्रीतम लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के रिश्तेदार और पूर्व भाजपा नेता हैं। हाल ही में उनका ब्राह्मण विरोधी बयान सामने आया था। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।