April 26, 2024

जगोटी। विश्व आदिवासी दिवस पर उज्जैन में आयोजित चल समारोह का कांग्रेस के जगोटी मंडलम के पदाधिकारियों ने कृषि उपज मंडी आगर रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए मोंगिया समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राठौड़ का साफा पहनाकर सम्मान किया। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के जगोटी मंडलम अध्यक्ष रामसिंह काका चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डा चैनसिह चौधरी, इंदिरा नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तबरेज खान, गणेश चौहान, नाथूलाल भाटी,लखन पांचाल,,बंटी प्रजापति, वीरेन्द्र सिंह डोडिया, बलराम जाट, अशोक पांचाल,पियूष चौधरी, भैय्यू खान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तराना। मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी गोड़ मोगिया समाज द्वारा तहसील स्तरिय विश्व आदिवासी दिवस महारैली निकाली गई। रैली दोपहर 12:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुई। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। रैली का प्रमुख चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली का समापन मंडी परिसर में हुआ। प्रदेश महामंत्री कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि रैली में महिलाएं पुरुष अपने क्षेत्रों व उपजाति अनुसार पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य करते हुए आदिवासी कला संस्कृति के आम जनों को रूबरू कराया गया। रैली में आदिवासी वाघ यंत्र महिला कीर्तन मंडल आदिवासी गोपन फलिया तीर कमान आदि के साथ प्रदर्शन किया गया रैली सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हुआ। इस दौरान मेहरबान सिंह राठौर सरपंच देवी सिंह पवार सूरजपुरा बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहा।