March 28, 2024

उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की है। वहा बेरिकेट्स तोड़कर नंदीहॉल में जबरन घुस गए।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उनके समर्थकों ने की महाकाल कर्मचारी के साथ काफी अभद्रता कर डाली।

आज सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर कर्मचारियों से विवाद कर झूमा जट्ट की कर जबरन नंदीहाल में घुसने का प्रयास किया। यही नहीं उत्तेजित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नंदीहाल पर लगी स्टील की रेलिंग तोड़ दी और नदी हाल में घुस गए। इस मचे बवाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

महाकाल मंदिर में नंदी हाल में इस तरह के विवाद की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वहीं कुछ को गिरफ्तार किया है यह पहला मौका है जो महाकाल मंदिर में इस तरह का बड़ा विवाद हुआ है युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह महाकाल मंदिर में तोड़फोड़ कर मंदिर के सामान को नुकसान पहुंचाया इसका मंदिर के पुजारी व अधिकारियों ने भी विरोध आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है वैसे विवाद की जानकारी लगने पर महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए थे और वहां कर्मचारियों से अभद्रता कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

बताया जाता है कि नंदीहाल में ड्यूटी दे रहे मंदिर कर्मचारी ने जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो वह कर्मचारी से विवाद पर उतारू हो गए और कर्मचारी को धक्का देकर नंदीहाल में जा पहुंचे हालांकि पुलिस मामले में कर्मचारी के बयान लेकर महाकाल मंदिर में इस तरह की हरकत करने वाले इन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।