April 27, 2024

इंदौर। नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के बीच सीधी टक्कर थी। शुरू से ही स्थिति भाजपा के पक्ष में साफ दिखाई देने लगी और भार्गव बड़ी जीत की ओर अग्रसर थे। इसके साथ ही भाजपा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन गई। 27वें राउंड के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एक लाख 20 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे। शहर के 85 वार्ड में से 64 वार्डों में भाजपा पार्षद उम्मीदवार आगे, 18 सीटों पर कांग्रेसी आगे। तीन वार्ड में निर्दलीय आगे। 32 में से 18 चरणों तक कि वोटों की गिनती हो चुकी है।भाजपा की जीत तय होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव नेहरू स्टेडियम पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला स्टेडियम से रवाना हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य नेता ने परिणाम देख नेहरू स्टेडियम में चिंतन मनन की मुद्रा में एक जगह एकत्र हो गए।

जीत का जश्न शुरू

जैसे-जैसै शहर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर आ रही थी, वैसै ही शहर के भाजपा कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ जमने लगी थी। साथ ही भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव की बढ़त के साथ ही उनके घर पर जीत का जश्न मनना शुरू हो चुका था। समर्थक ढोल पर नाचते हुए जश्न मना रहे थे।

कांग्रेस के ‘संजय’ ने स्वीकार की हार, गले लगाकर भार्गव को दी जीत की बधाई

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। नेहरू स्टेडियम में चल रही काउंटिंग के दौरान शुक्ला ने भार्गव को गले लगाकर जीत की बधाई दी। इससे पहले लगातार आ रहे रुझानों के दौरान शुक्ला खासे मायूस नजर आए।