April 27, 2024

भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल महज 736 वोटों से जीते, कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बार भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 736 मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी टटवाल को 1 लाख 34 हजरा 240 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 1 लाख 33 हजार 317 वोट मिले हैं। वहीं, 54 वार्डों में से भाजपा ने 37 वार्ड जीत लिए हैं और कांग्रेस ने भी 17 वार्डों पर जीत का सहरा सजा लिया है।

कांग्रेसियों का हंगामा

भाजपा महापौर प्रत्याशी के जीतते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर आशीष सिंह को घेर लिया और हंगामा करने लगे। उन्होंने वहां धक्का मुक्की भी की, जिसके बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।