इंदौर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आरोपी ने किराए के मकान के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट लगाई थी। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखे फोटो फ्रेम के साथ खुद को अधिकारी जैसा दिखाने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल (28) के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के साबरमती का रहने वाला है। इंदौर की ओमैक्स सिटी-1 स्थित शुभ आंगन प्रीमियम कॉलोनी के मकान नंबर 1565-A में किराए से रह रहा था। उसने करीब 15 दिन पहले मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पहले अपना नाम राज सोनी बताया था।पुलिस ने बताया- आरोपी इंदौर के होटल शेरेटन में खाना खाने पहुंचा। बिल चुकाने की बात आई तो उसने कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं। उसने होटल की सर्विस बुक में ‘राज सोनी’ नाम लिख दिया। कहा कि उसका PA करीब दो घंटे में आएगा और होटल का पेमेंट कर देगा।होटल प्रबंधन को उसकी बात पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताया। पुलिस ने उससे पोस्टिंग और पहचान से जुड़े सवाल किए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका
‘IAS बताकर लोगों को गुमराह कर रहा युवक गिरफ्तार; कार और घर पर भी लगा रखी थी नेमप्लेट