उज्जैन। एक बार फिर अपने अधिनस्थ कर्मचारियों से उद्ंदता को लेकर नगर निगम सुर्खियों में आया है। पूर्व में संविदा कार्यपालन यंत्री ने महिला से इस तरह की हरकत की थी। इस बार नगर निगम के सहायक यंत्री साहिल मैदावाला पर इस तरह के मामले को लेकर लिपिक एवं कार्यालय अधीक्षक से अभद्रता ,बदमिजाजी के आरोप हैं। इसे लेकर कर्मचारी आंदोलित हो गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया गया है। शिकायती ज्ञापन दिया गया है। नगर नगम उज्जैन के शिल्पज्ञ विभाग में पदस्थ लिपिक शैलू धंधोरिया…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
उत्तम स्वामी के साथ कावड यात्रा में चले सीएम
उज्जैन। शुक्रवार को पूर्वान्ह में शहर में श्रावण मास की शुरूआत के साथ ही समर्पण कावड यात्रा निकाली गई । महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के सानिध्य में इस यात्रा का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समर्पण कांवड यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कावड़ का पूजन कर स्वामी जी के साथ कांवड उठाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी कांवड यात्रियों की सुरक्षा के लिए अनुकूल व्यवस्था की जा रही है । उनके भोजन और रुकने की व्यवस्था के इंतजाम भी व्यापक स्तर…
Read Moreजोधपुर में मिली मानसरोवर गेट से लापता बालिका
उज्जैन। जून माह के अंतिम सप्ताह में राजगढ़ पचौर से मंगेतर के साथ महाकाल दर्शन करने आई 17 वर्षीय बालिका मानसरोवर गेट के पास से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने आॅपरेशन मुस्कान में बालिका की तलाश शुरू की। 13 दिनों बाद बालिका को राजस्थान के जोधपुर स्थित ग्राम खीचन थाना फलोदी से महाकाल थाना एसआई कविता मंडलोई, एएसआई चंद्रभानसिंह, आरक्षक पंकज पाटीदार और महिला आरक्षक सुजाता ने सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के…
Read Moreहिरासत में चालक के साथ लूट करने वाले 3 बदमाश -इंदौर-नागदा बायपास पर तड़के 5 बजे हुई थी वारदात
उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास क्षिप्रा ब्रिज के पास गुरूवार तड़के डंपर चालक के साथ लूट की वारदात करने वाले 3 बदमाशों को शाम होने से पहले पुलिस ने ट्रेस कर हिरासत में ले लिया। लूट की राशि और मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि तड़के 5 बजे क्षिप्रा ब्रिज के पास अमन पिता रामेश्वर बैंडवाल निवासी शंकरपुर पंवासा के साथ बाइक से आये 3 बदमाशों ने मारपीट कर 14 हजार रुपए नगद और 2 मोबाइल लूट लिये थे। अमन ने…
Read Moreकालिदास उद्यान में हत्या, हिरासत में 2 आरोपी पत्थर से दोस्तों ने कुचला था कबाड़ी का चेहरा
रा उज्जैन। कालिदास उद्यान में बुधवार-गुरूवार रात हुई कबाड़ी की हत्या का सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाश लिया गया। घटनाक्रम सामने आने के पांच घंटे बाद मृतक कबाड़ी के 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने उधार रुपए नहीं देने पर पहले उद्यान में रखे गमले से हमला किया था, उसके बाद पत्थर से चेहरा कुचल कुचकर भाग निकले थे। क्षिप्रा नदी किनारे कालिदास उद्यान में गुरूवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी होने की खबर सामने आते ही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल एसआई…
Read Moreई-केवाईसी शिविर मे 100 लोगों ने कराई समग्र ई-केवाईसी।
नीमच। शासन के निर्देशानुसार नीमच शहर की सीमा में निवासरत समस्त नागरिकों की समग्र ई- केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। समग्र की ई-केवाईसी से वंचित नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रातः 10.30 से सायं 5.30 तक तीन दिवसीय समग्र ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शिविर में पहुंचने के लिए शहर…
Read Moreआज से श्रावण मास, महाकल में अनुमति वाले कावड़ियों को 4 नंबर से प्रवेश – सभामंडप में पहुंचकर पात्र के जरिए भगवान को जल चढ़ा सकेंगे
दैनिक अवंतिका उज्जैन। आज शुक्रवार से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ेंगे। मंदिर आम श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन हेतु समिति ने इंतजाम किए है। वहीं पूर्व से अनुमति प्राप्त कावड़ियों के लिए 4 नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कावड़ यात्री सभामंडप में पहुंचकर समिति द्वारा लगाए गए पात्र के जरिए भगवान महाकाल को जल चढ़ा सकेंगे। श्रावण मास के दौरान आने वाले कावड़ यात्रियों के करीब 40 दल ने अनुमति के लिए समिति…
Read Moreमध्यप्रदेश वन्य जीव क्षेत्र में पिछले दो दशक में पहली बार प्रमाण के साथ सामने आया गांधी सागर अभ्यारण्य में विलुप्त काराकल कैमरा में कैद
उज्जैन। गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में चीतों के लिए कार्य के दौरान लगाए गए कैमरा में विलुप्त प्राय बिल्लीनुमा वन्य जीव काराकेल कैद हुआ है। दो दशक में यह पहली बार प्रमाणिक रूप से सामने आया है कि मध्यप्रदेश में यह जीव भी है। यह लगभग 20 वर्षों में राज्य में इस प्रजाति की पहली पुष्टि के साथ ही प्रोजेक्ट चीता के तहत जैव विविधता की पुनर्प्राप्ति का यह एक आशाजनक संकेत है। मंदसौर डीएफओ संजय रायखेरे बताते हैं कि यह जीव अभ्यारण्य के गोयला बावडी बीट में कैमरा…
Read Moreसांदीपनि आश्रम में विद्या आरंभ, भर्तृहरि गुफा में हुआ गोरक्षनाथ जी का अभिषेक – दादूराम आश्रम में गुरु पूजन के लिए उमड़े सैकड़ों भक्त
दैनिक अवंतिका उज्जैन। उज्जैन में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रसिद्ध सांदीपनि आश्रम में बच्चों को परंपरागत रूप से पूजन कराकर विद्या आरंभ की रस्म कराई गई। वहीं भर्तृहरि गुफा में गुरु गोरक्ष नाथ जी का अभिषेक-पूजन किया गया। दादूराम आश्रम में भी गुरु पूजन के लिए सैकड़ों भक्त उमड़े। मंगलनाथ मार्ग स्थित भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में सुबह से माता-पिता अपने बच्चों को लेकर विद्यारंभ संस्कार के लिए उमड़े। पुजारी रूपम व्यास, राहुल व्यास ने बताया कि सुबह महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की…
Read Moreखुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना…
खुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना… मध्यप्रदेश अपने प्रारंभिक काल से ही समृद्ध रहा है। अपने उत्पत्तिकाल के दौरान भी यह बात सामने आई थी की विदर्भ के चले जाने के बाद प्रदेश में ऐसी या वैसी कमी रह जाएगी। ऐसा होगा…वैसा होगा…। उसके बाद भी प्रदेश अपनी समृद्धि के साथ आगे बढता रहा है। छत्तीसगढ के अलग होने के दौरान भी इसी प्रकार का वातावरण बनाया गया और मध्यप्रदेश को काफी कमजोर बताने की कोशिशें की गई। अपनी समृद्धि से मध्यप्रदेश बराबर आगे बढता रहा है। वन संपदा की बात हो…
Read More