उज्जैन। जून माह के अंतिम सप्ताह में राजगढ़ पचौर से मंगेतर के साथ महाकाल दर्शन करने आई 17 वर्षीय बालिका मानसरोवर गेट के पास से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने आॅपरेशन मुस्कान में बालिका की तलाश शुरू की। 13 दिनों बाद बालिका को राजस्थान के जोधपुर स्थित ग्राम खीचन थाना फलोदी से महाकाल थाना एसआई कविता मंडलोई, एएसआई चंद्रभानसिंह, आरक्षक पंकज पाटीदार और महिला आरक्षक सुजाता ने सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया जा रहा है कि बालिका जब लापता हुई थी, उसे बालिक होने में कुछ दिन शेष थे। परिवार उसकी शादी करने वाला था, लेकिन जिससे उसकी सगाई की गई थी वह पंसद नहीं था। इसी वजह से वह लापता हो गई थी।
संबंधित समाचार
-
ईरान अमेरिका युद्ध का असर :घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट – होटल के लिए बंद
उज्जैन।ईरान और इजराइल, अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। मध्य... -
शीतला सप्तमी पर मंदिरों में :महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, ठंडे भोग अर्पित करमांगी सुख-समृद्धि
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में शीतला माता की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा... -
महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश:50 हजार रुपए का लालच देकर बनारस से बुलाई महिला
उज्जैन।उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल...