BSF जवानों पर तस्करों का हमला:3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

अगरतला।त्रिपुरा के आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास सोमवार को कुछ तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान BSF की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई है।इसी दौरान रहीमपुर कांतामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट से BSF के 3 जवान गाड़ी से बॉक्सानगर जा रहे थे। रास्ते में तस्करों के एक समूह ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment