नई दिल्ली।नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला लिया गया। विमान लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वापस दिल्ली पहुंचा।सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में अजीब आवाजें सुनी गईं। हालांकि, एअर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बंगाल में TMC-BJP वर्कर्स में झड़प, 20 घायल:5 राज्यों से ₹400 करोड़ की जब्ती
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है।उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनाव घोषणा के बाद से अब तक ₹400 करोड़ से अधिक के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं। इसमें ₹17.44…
Read Moreपुतिन बोले- ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात का खतरा:जो लड़ रहे, उन्हें इसके असर का अंदाजा नहीं
तेल अवीव/तेहरान।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध से COVID महामारी जैसे हालात हो सकते हैं।मॉस्को में बातचीत में पुतिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के नतीजों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, उन्हें भी इसके असर का अंदाजा नहीं है।उन्होंने बताया कि इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। साथ ही तेल-गैस, धातु और उर्वरक सेक्टर की कंपनियों…
Read Moreट्रामा सेंटर की सीटी स्कैन, सोनोग्राफी मशीनें सील:बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टर्स कर रहे थे काम
इंदौर।इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दयाल बाग कॉलोनी, खंडवा रोड स्थित इंदौर ट्रामा सेंटर प्रा. लि. निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीन को सील कर दिया गया।सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि पांच से ज्यादा अपंजीकृत डॉक्टर्स सोनोग्राफी और ईको से संबंधित काम कर रहे थे। जांच के दौरान एक…
Read Moreइंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला ; BCCI ने जारी किया शेड्यूल
इंदौर।इंदौर होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।वनडे के बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली…
Read Moreअफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत: 5 दिन का सीजफायर के बाद हिंसा शुरू,
काबुल/इस्लामाबाद।अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर बुधवार को फिर से लड़ाई शुरू हो गई। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 2 आम नागरिकों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान का भी एक नागरिक मारा गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने मिलकर ईद को लेकर 5 दिनों का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया था। 25 मार्च को सीजफायर खत्म होने के बाद दोनों देशों में फिर से झड़प शुरू हो गई।न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक एक अफगान अधिकारी ने बताया कि युद्धविराम खत्म होते ही पाकिस्तानी…
Read Moreईरान की होर्मुज से बाद बाब-मंदेब पर हमले की धमकी:अमेरिकी मिलिट्री बेस यहां से 30km दूर
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के तेल और ऊर्जा ठिकानों पर हमला न करने के लिए 5 दिन का समय दिया था, जो शुक्रवार को खत्म हो रहा है।इसी बीच खबरें हैं कि अमेरिका, ईरान के खार्ग द्वीप पर जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है।बाब-अल-मंदेब रेड सी का एंट्री प्वाइंट है। यह रेड सी को अरब सागर से जोड़ता है। स्वेज नहर तक जाने वाले जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। दुनिया…
Read Moreआंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले:22 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया,
मरकापुरम।आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया।अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग…
Read Moreराहुल बोले-केरल की नर्स नेमेरी मां को संभाला:सभा में कहा- नर्सें यहां की पहचान; 9 अप्रैल को चुनाव
नई दिल्ली।राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया।राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की…
Read Moreमहाअष्टमी पर महामाया-महालया माता की भव्य नगर पूजा, माता को लगाया मदिरा का भोग
उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महाअष्टमी पर गुरुवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा पारंपरिक नगर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालया माता मंदिर में विशेष पूजन के साथ मदिरा का भोग लगाया गया, जिसके बाद नगर पूजा यात्रा प्रारंभ हुई।इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत अरविंद पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, शैलेषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर…
Read More