150 पुलिसकर्मी घर में घुसे, एसएसपी बोले- मर्डर के वक्त मौजूद थे, बाहुबली का पोस्ट- मोकामा की जनता लड़ेगी ब्रह्मास्त्र पटना मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। इसे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे। पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बसपा को पुरानी फॉर्म में लाने में जुटीं मायावती
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पिछले एक महीने के अंदर ताबड़तोड़ 5 बड़े आयोजन कर डाले। उन्होंने इन आयोजनों से 5 बड़े सियासी संदेश देने की कोशिश की है। तीन आयोजनों में उनके साथ भतीजे आकाश भी शामिल रहे। बीमारी और बिहार चुनाव की वजह से आकाश सिर्फ दो में शामिल नहीं हुए। बैठकों में आकाश की मौजूदगी दिखाकर बसपा प्रमुख ने साफ संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी में अब उनके बाद आकाश ही प्रमुख चेहरा होंगे। 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लाखों…
Read Moreट्रम्प 2.0 में भारतवंशियों के खिलाफ हेट क्राइम 91 % बढ़ा
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में भारतवंशियों के खिलाफ हेट क्राइम के मामले बढ़े हैं। बाइडेन कार्यकाल में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ आॅनलाइन नफरत व हिंसा सीमित रही। अक्टूबर 2024 तक 46,000 ट्रोलिंग और 884 धमकियां दर्ज हुईं। लेकिन ट्रम्प के लौटते ही हालात बिगड़ गए। अक्टूबर 2025 तक ट्रोलिंग बढ़कर 88,000 तक पहुंची, यानी इसमें 91% की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर में वीजा और माइग्रेंट मामले में ट्रम्प-मस्क-रामास्वामी बहस के बाद 76% धमकियां नौकरियां छीनने से जुड़ी रहीं।
Read Moreइंदौर की तीन युवतियों ने शुरू किया देश का पहला डिस्काउंट आधारित बीमा स्टार्टअप — मुनाफे का हिस्सा शहीदों के परिवारों को समर्पित
इंदौर की तीन युवतियों ने शुरू किया देश का पहला डिस्काउंट आधारित बीमा स्टार्टअप — मुनाफे का हिस्सा शहीदों के परिवारों को समर्पित इंदौर। बीमा क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए इंदौर की तीन युवतियों — नैना चौहान, अनुश्री श्रीवास्तव और शीबा नाज — ने मिलकर भारत का पहला डिस्काउंट आधारित इंश्योरेंस स्टार्टअप शुरू किया है। इस पहल की खास बात यह है कि कंपनी अपने प्रॉफिट का 5% हिस्सा शहीद सैनिकों की पत्नियों और बच्चों के कल्याण के लिए दान करेगी। स्टार्टअप की संस्थापक नैना चौहान ने…
Read Moreइंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़ और पथराव
इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़ और पथराव युवकों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, राहगीरों पर फेंके पत्थर; पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया इंदौर। शहर में देवउठनी ग्यारस की रात हिंसा में बदल गई जब एक नाबालिग की हत्या के बाद उसके साथियों ने सड़क पर जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। शनिवार देर रात एमआर-9 स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के पास संजय नगर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट के युवक ने 17 वर्षीय…
Read Moreढाई फीट के रोहित को 5 फीट लंबी टीना से हुआ प्यार: घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, अब पत्नी गोद में लेकर करती है हर काम
ढाई फीट के रोहित को 5 फीट लंबी टीना से हुआ प्यार: घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, अब पत्नी गोद में लेकर करती है हर काम उज्जैन की अनोखी प्रेम कहानी बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी वायरल उज्जैन। कहते हैं, सच्चा प्यार न ऊंचाई देखता है, न सीमाएं। ऐसा ही उदाहरण उज्जैन के नईपैठ निवासी ढाई फीट के रोहित नागमोतिया और पांच फीट लंबी टीना बैरागी की कहानी है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया से हुई और 7 साल की दोस्ती जीवनभर के रिश्ते में बदल…
Read Moreमहाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर मनाया गया देवउठनी ग्यारस पर्व
महाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर मनाया गया देवउठनी ग्यारस पर्व आरती में बाबा का हरि के स्वरूप में श्रृंगार, शुभ कार्यों की हुई पुनः शुरुआत उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शनिवार शाम देवउठनी ग्यारस (छोटी दीपावली) का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया और संध्या आरती के दौरान फुलझड़ी जलाकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की गई। इस दिन भगवान विष्णु के जागरण का पर्व माना जाता है। इसी परंपरा के अनुसार मंदिर में बाबा महाकाल का…
Read Moreहमलावरों का 15 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में 15 दिन पहले उधार कंबल और बेडशीट नहीं देने पर व्यापारी विमलचंद्र पिता बिरदीचंद्र जैन 72 साल पर 2 लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। व्यापारी को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल व्यापारी के पुत्र संदीप जैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। उस दौरान सामने आया था कि हमला करने वालों में मनीष पुरोहित और उसका साथी शामिल था। मनीष पूर्व में बहादूरगंज का रहने वाला था, जो वर्तमान में…
Read More64 अपराध में था लिप्त, गिरफ्तारी पर था 10 हजार का इनाम कुख्यात बदमाश छैनू ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
उज्जैन। जानलेवा हमले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बदमाश पर गंभीर धाराओं के 64 अपराध दर्ज है। जानलेवा हमले में उसकी पत्नी भी शामिल थी, जिसे पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास 16 अगस्त को शाजापुर के युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में कुख्यात बदमाश यूनुस पठान उर्फ छैनू पिता बाबू उर्फ डबल निवासी फाजलपुरा का नाम सामने आया था। हमले में उसके साथ…
Read Moreकार चालक ने हम्माली करने वाले वृद्ध को कुचला
उज्जैन। राजीव रत्न कालोनी नीलगंगा में रहने वाले 57 वर्षीय प्रेमनारायण पिता नाथुलाल धोलपुरे दौलतगंज क्षेत्र में हम्माली का काम करते है। रात में ठेला लेकर लौट रहे थे, उसी दौरान भूरी का अड्डा जोड गणेश मंदिर के पास तेजगति से आई सफेद रंग की कार ने कुचल दिया। पैर पर पहिया चढ़ने से वृद्ध घायल हो गया। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। लोगों की मदद से वृद्ध के परिजनों को सूचना दी गई। पुत्र जीवन दुर्घटनास्थल पहुंचा और पिता को अस्पताल लेकर आया। मामले की जानकारी लगने…
Read More