इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

केटीएम शोरूम के पास पड़ा मिला, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हीरानगर में गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एमवाय भेजा गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मृतक का नाम कालू उर्फ शुभम है। करीब सोमवार रात 11 बजे उसके केटीएम शोरूम के पास घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर…

Read More

उज्जैन की बस कार के साथ भेरूघाट खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 30 को बचाया

नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रातभर चला रेस्क्यू आॅपरेशन ब्रह्मास्त्र इंदौर/उज्जैन इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 लोग इंदौर के एमवाय अस्पताल और 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ।…

Read More

बर्फ का पहाड़ टूटा, 7 पर्वतारोहियों की मौत

ब्रह्मास्त्र काठमांडू नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में यालुंग री नाम की चोटी पर सोमवार को बर्फ का पहाड़ टूटने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब हिमस्खलन 5,630 मीटर ऊंची चोटी के बेस कैंप पर आ गया। हादसे के बाद 4 लोग लापता हैं। मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले की पुलिस ने दी है। यह इलाका बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली में आता है। पुलिस…

Read More

भारत में पॉलिटिक्स फैमिली बिजनेस : थरूर

कुछ लोगों को लगता है राजनीति नेहरू-गांधी परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार, वंशवाद छोड़ना चाहिए ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना की है। थरूर ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने लेख में कहा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक लोकतांत्रिक सरकार का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा। थरूर ने इंडियन पॉलिटीक्स आर ए फेमेली बिजनेस लेख में लिखा- यह समय है, जब भारत को वंशवाद (परिवारवाद) छोड़कर…

Read More

मेक्सिको में सेना उतराने की तैयारी में ट्रम्प, ड्रग कार्टेल्स पर ड्रोन स्ट्राइक का प्लान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ड्रग तस्करी से निपटने के लिए मेक्सिको में अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दो मौजूदा और दो रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस मिशन में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी भी शामिल हो सकती है। इन अधिकारियों के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स को निशाना बनाने के लिए इस आॅपरेशन की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों…

Read More

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़ उज्जैन।महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार को आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भगवान महाकालेश्वर की कार्तिक माह की दूसरी सवारी भव्य शाही ठाठ-बाट के साथ मंदिर परिसर से निकली। इस बार सवारी का विशेष संयोग इसलिए बना क्योंकि कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ी हैं। महाकालेश्वर भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। सवारी निकलते…

Read More

उज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

उज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत उज्जैन।माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क इलाके में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फर्नीचर बनाने का काम करने वाले राजेंद्र शर्मा (उम्र लगभग 45 वर्ष) ने कथित पारिवारिक विवाद से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को…

Read More

अब मोबाइल पर नंबर के साथ कॉलर का नाम दिखेगा

धोखाधड़ी रोकने के लिए ट्राई और डॉट का फैसला, पिछले साल ट्रायल हुआ था ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। वो भी बिना किसी एप यूज किए। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई और दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यह नाम वही होगा जो यूजर ने मोबाइल नंबर कनेक्शन लेते समय आईडी प्रूफ में दिया होगा। यह डिफाल्ट सुविधा होगी। अगर कोई यूजर यह…

Read More

सुशांत की मौत पर बहन ने फिर उठाए सवाल, कहा- बिस्तर-पंखे में इतनी दूरी नहीं थी कि फांसी लगाया जा सके, गले पर निशान दुपट्टे के नहीं थे

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने हाल ही में आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में सुशांत का शव मिला था, वहां बिस्तर और पंखे के बीच इतनी दूरी नहीं थी कि सुशांत जैसी कद का शख्स वहां फांसी लगा पाता। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत के गले में जो निशान मिले थे, वो किसी दुपट्टे के नहीं थे, जैसा रिपोर्ट में बताया गया था। श्वेता सिंह कृति से शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पूछा गया कि सुशांत की मौत…

Read More

चूहों ने खोद दी शास्त्री ब्रिज की मिट्टी, किनारे से धंस गई 6 फीट लंबी रोड

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे यहां एक गड्ढा हो गया। गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भराव के दौरान टीम को पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया। चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले।…

Read More