बडौद। बड़ौद क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के संबंध में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान गर्भवती होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस को सूचना दी गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा बालिका एवं उसके परिजनों से विधिवत पूछताछ की गई। अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका से संपर्क स्थापित कर उसे बहला-फुसलाकर विभिन्न अवसरों पर सुनसान स्थान पर बुलाया तथा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तथ्यों के आधार पर थाना बड़ौद में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अमेरिका-इजराइल इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकते हैं; ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा
वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान/।अमेरिका और इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा सकता है।इस सैन्य योजना पर शुक्रवार को कैंप डेविड में हुई ट्रम्प की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि “वे झूठ बोलते हैं, बातचीत की बात करते हैं, लेकिन बार-बार…
Read Moreआपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध :कांवड़ियों ने थाना घेरा,मौलाना अंसारी पर एफआईआर की मांग
इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।सख्त कार्रवाई की मांग-प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भगवान भोलेनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल…
Read Moreमोदी बोले-एयरपोर्ट होते थे एक ही नाम पर:; भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ के प्रोजेक्ट् शुरू
अमरावती।पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। यहां उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने चुट्टिलू कॉटेज की डिजाइन पर बने एयरपोर्ट पर फैसिलिटीज देखीं। विजयनगरम जिले के भोगपुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे पीएम ने कहा- पहले देश में एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया। पीएम दोपहर 3:30…
Read Moreकुलगाम में आतंकियों ने ईंट भट्ठा मजदूरों के नाम पूछे, 2 हिंदुओं को अलग करके गोली मारी, मौत;
श्रीनगर।दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने शनिवार सुबह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SKIMS) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मारे गए युवकों की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हमला…
Read Moreआज से वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान: नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट पर होगी सख्त कार्रवाई
उज्जैन। वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर,सायरन,फ्लैश लाईट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी एवं सरकारी स्टीकर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा अवैध ब्लैक फिल्म (टिटेड ग्लास) को लेकर पुलिस सख्त होने वाली है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने 10 दिवसीय अभियान के निर्देश दिए हैं। इधर 1 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान की उज्जैन यातायात पुलिस को एक दिन पूर्व संध्या तक कोई जानकारी नहीं थी। मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी…
Read Moreकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जूडो में पहला गोल्ड:अस्मिता को : 5 मुक्केबाज फाइनल में
ग्लासगो।कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जूडो का पहला गोल्ड मिला है। अस्मिता डे ने शुक्रवार को विमेंस 48 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी को हराया।तय समय तक यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। उसके बाद विजेता का फैसला गोल्डन स्कोर से हुआ। इसके अलावा, 5 भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्के कर लिए हैं। इनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है।ग्लासगो में शुक्रवार को गेम्स के आठवें दिन जादुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 kg वेट कैटेगरी…
Read Moreपलाश परिसर-2 पानी की टंकी बनी ‘वाटरफॉल’! हजारों लीटर जल बर्बाद, हादसे का भी खतरा
इंदौर। पलाश परिसर-2 स्थित ओमेक्स हिल्स के पास बनी पानी की टंकी इन दिनों किसी झरने से कम नजर नहीं आ रही है। टंकी से लगातार नर्मदा का पानी तेज़ी से बह रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर अमूल्य जल व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से पानी की बर्बादी जारी रहने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। टंकी से लगातार गिर रहे पानी के कारण आसपास की सड़क और परिसर…
Read Moreअफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित:प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
नीमच, । जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 28 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा।जारी आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण का कार्य किया जाता है। कारखाने की संवेदनशील प्रकृति को देखते…
Read Moreमहिलाओं ने उखाड़े स्मार्ट मीटर, बीपीएल चौराहे पर किया चक्काजाम
मन्दसौर। जिले में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। 31 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किटियानी, हाजी कॉलोनी और सत्य साईं कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटरों को निकालकर एकत्रित किया और उन्हें विद्युत विभाग कार्यालय में जमा कराने की मुहिम शुरू की। शुक्रवार की शाम को दीपकसिंह गुर्जर, मनजीतसिंह मनी, सुरेश भाटी…
Read More