उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आने से पूर्व इंदौर –उज्जैन संभाग के सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग के प्लान बी को लेकर प्रशासन की तैयारी जारी है। शाजापुर, रतलाम, देवास, नीमच जिलों के होल्डिंग प्लान को फाइनल किया गया तथा शेष जिलों से एक सप्ताह में प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इसी के तहत ट्रैफिक कंट्रोल एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन एवं इंदौर संभाग के सीमावर्ती जिलों में उन मार्गों पर, जो उज्जैन से सीधे जुड़ते हैं, वहां बड़े होल्डिंग एरिया बनाए…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
: कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे, , जप्त
मनावर। केंद्र सरकार द्वारा 2029 तक भारत को मादक पदार्थो से मुक्त करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार एवं चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के…
Read Moreभागीरथपुरा जल कांड में 5 नवंबर को होगी अगली सुनवाई:याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट अध्ययन में समय लगेगा
इंदौर। भागीरथपुरा जल कांड के मामले में अब अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होकर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए समय दिए जाने की मांग याचिकाकर्ताओं की ओर से की गई। ताकि अगली सुनवाई में रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी बहस की जा सके। हाई कोर्ट में सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता पंडित करण बैरागी तथा…
Read Moreआपत्ति के बावजूद खरगोन रोड पर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण जारी स्थान परिवर्तन की मांग
सनावद। शहर के खरगोन रोड पर कृषि उपज मंडी के कोल्ड स्टोरेज के सामने नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण अब सवालों के घेरे में है। सनावद संघर्ष समिति ने निर्माण स्थल को लेकर आपत्ति जताते हुए कलेक्टर, मंडी प्रबंधन और नगर पालिका से काम रोककर स्थान परिवर्तन की मांग की है।समिति का कहना है कि सनावद-बड़वाह बाईपास बनने के बाद खरगोन रोड पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भविष्य में इस मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता पड़ सकती है। बड़वाह में महेश्वर रोड को…
Read Moreचीन के लिए जासूसी के शक में अमेरिकी महिला गिरफ्तार: चीन जाते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने रविवार को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से 34 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला पर आरोप है कि उसने चीन सरकार के लिए काम करते हुए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बेटे की निगरानी की और उसकी तस्वीरें व वीडियो चीन तक पहुंचाए।अमेरिकी महिला की पहचान वैनयिंग झांग उर्फ हीदर झांग के रूप में हुई है। वह कैलिफोर्निया के इरविन शहर में रियल एस्टेट एजेंट है। FBI ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह लॉस एंजिल्स से शंघाई जाने वाली फ्लाइट…
Read Moreमेडिसिन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को मिला:रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजा
स्टॉकहोम।2026 का नोबेल मेडिसिन पुरस्कार ऑप्टोजेनेटिक्स नाम की तकनीक के लिए पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ को दिया गया है। पीटर और हम्बोल्ट जर्मनी के हैं। कार्ल अमेरिका से हैं।इस तकनीक की मदद से वैज्ञानिक दिमाग की नसों यानी तंत्रिका कोशिकाओं को रोशनी से कंट्रोल कर सकते हैं। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि हमारा दिमाग यादों, भावनाओं और व्यवहार को कैसे कंट्रोल करता है। रोशनी को महसूस करने वाले प्रोटीन की खोज-वैज्ञानिक पीटर हेगेमैन यह समझना चाहते थे कि यह शैवाल रोशनी की तरफ कैसे…
Read Moreइंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद सनकी आशिक ने दी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपी हिरासत में
इंदौर। निरंजनपुर के पिंक सिटी क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उसकी नशे की लत और चाल-चलन का पता चलने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी फोन पर अपशब्द कहने लगा और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने…
Read Moreसड़क हादसे के 4 साल बाद मिलेगा मुआवजा: कोर्ट ने दिलाया 2.25 करोड़ का क्लेम
इंदौर।देवास जिले के चापड़ा-अमरपुरा के पास 4 साल पहले हुए सड़क हादसे में गर्ग परिवार के इकलौते बेटे पीयूष गर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके पिता सुरेश चंद्र गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उनकी मानसिक स्थिति ऐसी हो गई कि अब वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हैं।13 मार्च 2022 को पीयूष और उनके पिता कार से इंदौर आ रहे थे। चापड़ा-अमरपुरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।…
Read Moreमेडिकल कॉलेज छात्र से मारपीट का मंडीकर्मी पर आरोप , थाने पहुंच छात्र ने की शिकायत
नीमच । शासकिय मेडिकल कॉलेज नीमच के छात्र हर्ष गुप्ता के साथ कथित मारपीट की घटना से नाराज मेडिकल कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामला वाहन से ओवर टेक का होकर विवाद मे बदल गया था l इस मारपीट मामले में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी निलेश चौहान का नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है।…
Read Moreगांधीजी पर रील बनाकर पोस्ट करने के आरोप में महिला इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स
सूरत।सूरत में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने महिला इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है।न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार सूरत पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सिमरन पटेल (47) के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं।1 अक्टूबर को रील अपलोड की-पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने 1 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से 6 बजे के बीच इंस्टाग्राम पर यह रील…
Read More