नीमच । शासकिय मेडिकल कॉलेज नीमच के छात्र हर्ष गुप्ता के साथ कथित मारपीट की घटना से नाराज मेडिकल कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामला वाहन से ओवर टेक का होकर विवाद मे बदल गया था l इस मारपीट मामले में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी निलेश चौहान का नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान कार से कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक निलेश चौहान वहां से गुजर रहे थे। गाड़ी से कट मारने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ,जो बाद में बढ़ गया। इसी दौरान छात्र हर्ष गुप्ता के के भाई और दोस्तों ने इस मामले पर बड़ी संख्या में करंट पुलिस थाना पहुंचकर आवेदन दिया और सख्त कार्यवाही की मांग की l कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने भी इस मामले पर आवेदन प्राप्त होने और प्रकरण को जांच लेने की बात कही
गई है l