महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट:डंपर से टकराई कार, पति-पत्नी और बेटा घायल

इंदौर।कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया था, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी।इस हादसे में कार में सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। पूरा परिवार महाकाल के दर्शन के लिए…

Read More

कार रेंटल कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी:पान मसाला कारोबारी पर मामला दर्ज,

इंदौर।लसूडिया पुलिस ने एक कार रेंटल कंपनी के संचालक की शिकायत पर पान मसाला कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने परिचित होने का फायदा उठाकर लंबे समय तक किराए पर कारें लीं, फिर लाखों रुपए की रकम हड़प ली और कारें भी गिरवी रख दीं।लसूडिया पुलिस के अनुसार सेक्टर-ई, स्लाइस निवासी प्रीतम कुशवाह की शिकायत पर अंजन पुत्र मोहन श्रीवास्तव, निवासी नवलखा कॉम्प्लेक्स, सपना-संगीता रोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि उनकी बागेश्वर…

Read More

नर्सरी में ड्रग फैक्ट्री पर  छापा, 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त

उज्जैन। आगर –मालवा से 17 किलोमीटर दूर झालावाड मार्ग पर आमला में शनिवार तड़के केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। आमला स्थित तीर्थ नर्सरी पर छापे के दौरान यहां एमडी ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री मिली। यहां सुबह करीब 4 बजे दबिश देकर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करीब 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। नारकोटिक्स उज्जैन क्षेत्र के अधीक्षक मुकेश खत्री एवं…

Read More

बाजार में जिसका सबसे ज्यादा संकट था वह 1-2-5 के सिक्के बहुतायत में उपलब्ध हुए धुम्रपान की कालाबाजारी में चिल्लर चल पडी -ग्राहकों का चाकलेट से मुक्ति मिली, मुनाफे के मुद्दे पर सिक्के चलन में वापस लौटे

  उज्जैन। धुम्रपान उत्पाद पर सरकार का कर बढने से पहले ही बाजार में इनके दाम में 20-25 प्रतिशत बढोतरी हो गई है। कालाबाजारियों की शातिरी के तहत ऐसा हो रहा है। इससे बाजार में एक फायदा हो गया है जो चिल्लर बाजार से गायब थी और 1-2 रूपए के स्थान पर उपभोक्ता को चाकलेट पकडाने का काम बंद हो गया है। बाजार में जमकर सिक्के चलन में आ गए हैं। यहां तक की नोट लेकर सिक्के दिए जा रहे हैं। धुम्रपान उत्पादों में सिगरेट की कालाबाजारी का दौर बाजार…

Read More

महापौर मुकेश टटवाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैनवासियों के लिए अवन्तिका द्वार से शुरू की गई

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैनवासियों के लिए अवन्तिका द्वार से शुरू की गई शीघ्र दर्शन व्यवस्था में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महापौर टटवाल ने अपने पत्र में बताया कि उज्जैन के निवासियों को आधार कार्ड के माध्यम से अवन्तिका द्वार से सुलभ और शीघ्र दर्शन की सुविधा दी गई थी। इसका उद्देश्य स्थानीय श्रद्धालुओं को…

Read More

कार चालक ने मारी टक्कर,  डिवाइडर से भिड़ी एक्टिवा – रिहर्सल परेड में जा रहे कक्षा 9 वी के छात्र की मौत

उज्जैन। नृसिंहघाट मार्ग कर्कराज पार्किंग के पास शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में एक्टिवा पर सवार छात्र की मौत हो गई, उसका साथी घायल हुआ है। कर चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी, एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कर्कराज पार्किंग के पास हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची एक्टिवा पर सवार दो स्कूली छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां एक छात्र की मौत होना सामने आया। दूसरा घायल था जिसे अपना नाम विश्वदीप पिता शंकरलाल…

Read More

जंगली सुअर के फेर में तेंदुआ को जाल में फंसा कर कुल्हाडी से मारा -वन विभाग के अलग-अलग बयानों से मामले में संदिग्ध स्थिति सामने आई

  नीमच । जिले की जावद तहसील में शिकारियों ने जंगली सुअर के लिए लगाए गए जाल में फंसे तेंदुआ की कुल्हाडी से मार डालने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने 3 शिकारियों को पकडा है। मामले में वन विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खडे हो रहे हैं। घटना को लेकर दो दिन में वन विभाग की और से दो प्रकार के आए बयानों ने संदिग्ध स्थिति बना दी है। घटना 4 जनवरी की है। मनासा वन परिक्षेत्र की बैसदा बीट में वन विभाग को 3 साल…

Read More

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका नेतन्याहू को भी किडनैप करे:वेनेजुएला के राष्ट्रपति जैसा हाल हो,

इस्लामाबाद।पाकिस्तान केरक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में नेतन्याहू को सबसे बड़ा दुश्मन बताया।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की। एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था।उन्होंने आगे कहा कि तुर्किए भी नेतन्याहू को पकड़ सकता है और पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया और दावा…

Read More

ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड पर कब्जा करना हमारी मजबूरी:नहीं तो रूस-चीन यहां काबिज हो जाएंगे,

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड पर कब्जा करना क्यों जरूरी है। उन्होंने व्हाइट हाउस में तेल और गैस कंपनियों के बड़े अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान कहा कि अगर अमेरिका ने ऐसा नहीं किया तो रूस और चीन जैसे देश इस पर काबिज हो जाएंगे।ट्रम्प ने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड को हासिल करना जमीन खरीदने का मसला नहीं है, यह रूस और चीन को दूर रखने से जुड़ा है। हम ऐसे देशों को अपना पड़ोसी बनते…

Read More

ओवैसी बोले- हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी:भाजपा नेता का जवाब- राष्ट्र में संभव नहीं, इसके लिए इस्लामिक देश में जाएं

मुंबई।AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहीं हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक ही धर्म का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबा साहब का संविधान कहता है कि कोई भी भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मेयर बन सकता है।ओवैसी के बयान का जवाब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने…

Read More