श्रीनगर में पारा -5.2 डिग्री, डल झील जमी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से शून्य से नीचे है। इसके कारण बुधवार को प्रसिद्ध डल झील और कश्मीर के कई जल स्त्रोत जम गए। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, राजस्थान में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है। बुधवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राज्य में 19 जनवरी से हल्की बारिश की…

Read More

अमेरिका की धमकी के बाद ईरान पीछे हटा

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन/तेहरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के फैसले से पीछे हट गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने बुधवार को कहा कि ईरान की ओर से लोगों को फांसी देने की कोई योजना नहीं है। विदेश मंत्री ने फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बेयर’ कार्यक्रम में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘फांसी देने की कोई योजना नहीं है। फांसी का तो सवाल ही नहीं उठता।’ वहीं, बुधवार को ट्रम्प ने भी बताया कि ईरान…

Read More

ट्रम्प पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत 75 देशों के लिए वीजा सर्विस रोकेंगे

वॉशिंगटन। अमेरिका ने 75 देशों के लिए 21 जनवरी से वीजा जारी करने की पूरी प्रोसेस रोकने का फैसला किया है। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत भारत के 6 पड़ोसी देश हैं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यह फैसला अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक मेमो के आधार पर लिया गया है। इस फैसले का मकसद अमेरिका आने वाले विदेशियों की संख्या कम करना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब वह अपनी उस कानूनी शक्ति का इस्तेमाल करेगा, जिसके तहत ऐसे लोगों को वीजा देने से रोका जा सकता है,…

Read More

महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग जारी, मुंबई में 9 साल बाद चुनाव

मुंबई। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी गठबंधन ने…

Read More

भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा और देश की रक्षा का प्रतीक हैं

नई दिल्ली। आर्मी डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे मुश्किल हालात में भी पक्के इरादे के साथ देश की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश उनके साहस और पक्के कमिटमेंट को सलाम करता है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे मुश्किल हालात में भी पक्के इरादे के साथ देश की रक्षा करते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा पूरे…

Read More

शुभारंभ अवसर पर पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने पुत्रों सहित दी प्रस्तुति श्री महाकाल महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  उज्जैन। मकर सक्रांति के अवसर पर श्री महाकाल महालोक में 5 दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार रात को किया।शुभारंभ अवसर पर पार्श्वगायक शंकर महादेवन ने अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम सहित प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य अतिथियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर समि‍ति की अधिकृत वेबसाईड एवं दान के लिए सीएसआर वेबसाईट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने दिया । उनके उपरांत राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज ने उपस्थित जनों को संबोधित…

Read More

लश्कर के आतंकी की हिंदुओं का गला काटने की धमकी:वायरल वीडियो में कहा- कश्मीर को आजादी भीख मांगने से नहीं, जिहाद से मिलेगी

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू मूसा कश्मीरी ने हिंदुओं की गर्दन काटने की धमकी दी है। उसने यह बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।उसने हिंदुओं के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा की बात कही और कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल सिर्फ आतंकवाद और जिहाद से ही हो सकता है। अबू मूसा कश्मीरी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन जम्मू कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट का मेंबर है।अबूमूसा…

Read More

थाइलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरी, 29 की मौत:67 घायल, ज्यादातर स्कूली छात्र;

थाईलैंड।थाईलैंड में बुधवार को तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई। इसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 67 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण में हो रहा था। हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे। दुर्घटना के…

Read More

8 महीने बाद तेजप्रताप की लालू फैमिली में वापसी:दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू,

पटना।तेजप्रताप ने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। लालू यादव इस भोज में पहुंचे । लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा।8 महीने पहले तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था।तेजप्रताप के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे । अभी तक…

Read More

पौराणिक महत्व के आधार पर होगा नए घाटों का नामकरण:

उज्जैन।2028 सिंहस्थ कुंभ के लिए बनाए जा रहे नए घाट निर्माण के बाद उनका नामकरण किए जाने के निर्देश मंगलवार को हुई बैठक में किया जाएगा। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने दिए हैं।सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने मंगलवार दोपहर सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मेला अधिकारी सिंह ने सभी निर्माणाधीन कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी गोपाल डाड, जिला…

Read More