केडी गेट पर नहीं रहेगी मांस मटन की दुकानें महापौर ने खजूरवाली मस्जिद से केडी गेट तक मार्ग चौड़ीकरण का किया निरीक्षण उज्जैन।सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण एवं विकास कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा खजूर वाली मस्जिद से होते हुए केडी गेट तक चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है मंगलवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा उक्त कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर मुकेश टटवाल द्वारा अधिकारियों को…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया।
उज्जैन। श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुविधा पूर्वक सभी भक्तों ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव के दर्शन लाभ लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का अत्यंत सुंदर और मनमोहक रूप में दर्शन दिए। भगवान श्री अंगारेश्वर ने भक्तों को भगवान श्रीनाथ जी के स्वरूप में दर्शन देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। अन्नकूट में प्रसाद ग्रहण कर दर्शनार्थियों ने भव्य आतिशबाजी का लुफ्त उठाया। मंदिर परिसर में भी अत्यंत सुंदर आतिशबाजी की…
Read Moreमोंथा तुफान के असर से हो रही बारिश नागदा में 4 इंच वर्षा,पिछले साल से भी ज्यादा वर्षा दर्ज -मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार
उज्जैन। अरब सागर में उठे मोंथा तुफान को लेकर प्रदेश में भी बारिश का दौर बन रहा है। तुफान के तट से टकराने और उसके बाद आगे बढने की स्थिति में प्रदेश के मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश के आसार जताए हैं। पिछले 24 घंटों के दरमियान जिले की नागदा तहसील में 4 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां पिछले वर्ष से भी अधिक वर्षा इस बार दर्ज की जा चुकी है। मोंथा तुफान का असर जिले में बारिश के रूप में सामने आ रहा…
Read Moreमोथा तुफान का असर,दो दिन से नहीं पकडे गए कृष्णमृग बारिश ने बोमा पर लगाया ब्रेक,अभियान रूका -बारिश की बाधा से 295 के बाद आंकडा आगे नहीं बढ पाया
उज्जैन। मोथा तुफान का मध्यप्रदेश में भी असर हो रहा है। इसके असर से बारिश का दौर चल रहा है। मोथा तुफान के असर से हो रही बारिश के कारण पिछले दो दिनों से शाजापुर जिले में कृष्ण मृग पकडने के काम पर ब्रेक लग गया है। बोमा अभियान एक तरह से बारिश की वजह से रूक गया है। बकौल प्रभारी बोमा बीके पटेल शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील अंतर्गत उमरसिंगी गांव में बोमा लगाया हुआ है ,पिछले दो दिन से बारिश की वजह से इस पर ब्रेक लग…
Read Moreकंगना ने बठिंडा कोर्ट में माफी मांगी, बोलीं- मिसअंडरस्टैंडिंग हुई
मेरी मंशा नहीं थी; बुजुर्ग किसान को 100 में धरना देने वाली बताया था हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट मानहानि केस में सोमवार को बठिंडा कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में उन्होंने महिला बुजुर्ग किसान को लेकर किए गए ट्वीट पर माफी मांगी। पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मिसअंडरस्टैंडिंग हुई है। मैंने माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। मेरी ऐसी मंशा नहीं थी। सांसद ने कहा कि…
Read Moreश्रेयस अय्यर को पसली में चोट के बाद इंटरनल ब्लीडिंग
सिडनी के हॉस्पिटल में भर्ती; आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हुए थे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान…
Read Moreछतरपुर के सराफा व्यापारी के चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए जब्त
ब्रह्मास्त्र इंदौर छतरपुर के सराफा व्यापारी के सोनकच्छ (देवास) के ढाबे से चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए पुलिस ने ढूंढ़ निकाले। आरोपी को धरमपुरी से गिरफ्तार किया गया है। एसपी पुनीत गेहलोद ने सोमवार को बताया नौगांव के सराफा व्यापारी आशीष गुप्ता के मुनीम नितेश सेन का बैैग 17 अक्टूबर सुबह 5.30 बजे सोनकच्छ क्षेत्र के ढाबे से चोरी हो गया था, जिसमें सोना-चांदी की खरीदी के सवा करोड़ रुपए थे। फुटेज और मुखबिरों की मदद से धरमपुरी से आरोेपी नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा को गिरफ्तार कर…
Read Moreप्राचार्य के नाम से गूगल फॉर्म बनाकर ग्रुप पर भेजा
ब्रह्मास्त्र इंदौर शासकीय होलकर साइंस कॉलेज में तीन हफ्ते के भीतर ही प्राचार्य के लेटरहेड के दुरुपयोग का दूसरा मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार बीएससी (फोरेंसिक साइंस) के एक छात्र ने प्राचार्य के फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर गूगल फॉर्म बनाकर छात्रों के ही सोशल मीडिया ग्रुप पर भेज दिया। इसमें छात्र ने अन्य छात्रों से पर्सनल जानकारी भरने का कहा। साथ ही यह भी लिखा कि प्राचार्य के निर्देश पर यह फॉर्म भरना है। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य छात्रों के जरिये…
Read Moreआज से सप्ताह में 3 दिन ही एलायंस एयर
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से सरकारी एयरलाइंस एलाइंस एयर अपनी उड़ानों को सीमित करने जा रही है। 28 अक्टूबर से कंपनी इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली अपनी उड़ान को रोजाना के बजाए सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही संचालित करेगी। हालांकि अभी कंपनी ने 26 अक्टूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में अपनी उड़ानों की बुकिंग बंद करने के साथ ही इन्हें वेबसाइट से भी हटा दिया है। एयर इंडिया को टाटा को सौंपने के बाद भारत सरकार के पास अब सिर्फ एलाइंस एयर बची है, जो देश…
Read Moreआतंकवाद के खिलाफ रक्षा के अधिकार से कोई समझौता नहीं
कुआलालंपुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुआलालंपुर में आयोजित 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आतंकवाद को निरंतर और संक्षारक खतरा बताते हुए वैश्विक समुदाय से इसके प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ का दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने स्पष्ट और दृढ़ता से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी रक्षा का अधिकार कभी भी दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। उनका यह बयान भारत के उस राष्ट्रीय वक्तव्य का हिस्सा था, जिसने क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों…
Read More