मन्दसौर। जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने लेदी चौराहा भवानीमंडी आमरोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोडुलाल (45) पिता मांगीलाल मेघवाल निवासी आवर पगारिया जिला झालावाड़ (राज.) के कब्जे से 1 किग्रा अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम (कीमत 1 लाख रु.), 5 किग्रा डोडाचूरा (कीमत 10 हजार रु.) तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था: शाजापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम
” मक्सी (शाजापुर) : मक्सी के समीप ग्राम बघेरा और आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। बिजली समस्या को लेकर विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और स्पष्ट कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वे मौके से नहीं हटेंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के…
Read Moreराहुल गांधी के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया
महिदपुर।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में तहसील कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।कार्यक्रम से पूर्व, विधायक दिनेश जैन बोस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की…
Read Moreजूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक
महिदपुर। नगर के गांधी मार्ग स्थित स्टैंडर्ड शू स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, सुबह दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और दुकान मालिक को सूचना दी। आग तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक दिलदारपुरा स्थित अपने निवास से जब…
Read Moreसड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग,युवक की मौत
इंदौर। सांवेर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, ।ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौत–सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, खातीपुरा, इंदौर निवासी मनीष चौधरी बाइक से सांवेर से इंदौर लौट रहे थे। सांवेर के पास उनकी खेती है और वह खेत का काम निपटाकर घर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को…
Read Moreबसों की बॉडी-इंटीरियर के नाम पर 2 करोड़ की ठगी:इंगैरेज संचालक 18 से ज्यादा बस मालिकों से एडवांस लेकर फरार
इंदौर।इंदौर में बसों की बॉडी बनाने वाले गैरेज संचालक पर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।आरोपी ने बसों की बॉडी बिल्डिंग, सीट कवर, एसी और इंटीरियर के काम के नाम पर एडवांस रकम ली, लेकिन काम पूरा किए बिना फरार हो गया।18 से ज्यादा बस संचालकों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जनसुनवाई में डीसीपी से की शिकायत-विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी राजा दिव्यांशु बर्मन, प्रथम गुप्ता, सूरज भारद्वाज, शमशेर सिंह और अन्य बस मालिकों…
Read Moreसजा-ए-मौत टीवी पर लाइव होगी:16 साल पहले 13 लोगों की जान ली, दोषी को गोली मारी जाएगी
टेक्सास।अमेरिका में पहली बार मौत की सजा को लाइव टीवी पर दिखाया जाएगा। पूर्व आर्मी मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि इस सजा का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा, ताकि आम लोग इसे देख सकें। BBC के मुताबिक, 100 साल में यह अमेरिका में पहली सार्वजनिक तौर पर दी गई मौत की सजा होगी।हसन ने 2009 में टेक्सास के सैन्य अड्डे पर धार्मिक नारा लगाते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई थी।…
Read Moreभारतवंशी नवनीतम नावी पिल्लै को शांति का नोबेल पुरस्कार: रंगभेद के खिलाफ लड़ने वालों की मदद की
ओस्लो।नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनीतम नावी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं पिल्लै ने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों का कानूनी बचाव किया था। उन्होंने युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में भी अहम काम किया है।
Read Moreकेरल हाईकोर्ट का पूर्व सीएम के खिलाफ FIR का आदेश: भ्रष्टाचार का आरोप; जांच के लिए बनाई थी SIT
तिरुवनंतपुरम।केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार केस में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया।इस केस में पिनराई विजयन और उनकी बेटी टी वीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) और वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है।कोर्ट में याचिका देकर इस मामले में FIR की मांग की गई थी, जिसके बाद जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने यह फैसला लिया।दरअसल, इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही थी और उसने केरल…
Read MoreCJP के कल होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं:दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द की , 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है।उन्होंने बताया- ‘एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है।’ इस बीच कॉकरोज जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है…
Read More