मंदसौर।मंदसौर पुलिस ने नकली घी बनाने वाले अहमदाबाद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब डेढ़ सौ लीटर नकली घी जब्त किया गया है। दोनों पिछले तीन महीने से यहां रह रहे थे। वह नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किलो के भाव से बेचते थे।सिटी कोतवाली और नई आबादी थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी और रेवेन्यू विभाग को इसकी जानकारी दी। टीमों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संयुक्त रूप से सीतामऊ फाटक क्षेत्र में किराए के मकान में चल रही नकली घी बनाने…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
जादू-टोना के फेर में पिता-पुत्र की हत्या:3 दोषियों को दोहरा आजीवन कारावास;
रतलाम।रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के ठिकरिया गांव में जादू-टोना के शक में पिता और 3 साल के बेटे की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने फैसला सुनाते हुए दोषियों पर 1 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने तुलसीबाई (45), उसकी बेटी माया (24) और जेठ के बेटे राहुल पलासिया (27) को दोषी माना है। तीनों घटना वाले दिन से ही जेल में बंद हैं।अपर लोक अभियोजक एवं…
Read Moreमोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट:राहुल ने कहा- बजट वास्तविक संकट से अनजान,
नई दिल्ली।पीएम मोदी ने रविवार को बजट पर कहा, ‘देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं वो एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देते हैं।’उन्होंने कहा कि बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया।पीएम ने कहा कि यह एक ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें फिसकल डेफिसिट कम करने पर फोकस है। इसके साथ बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ…
Read Moreरेस्टोरेंट में बीफ परोसा: बनाया वीडियो; BJP बोली- बंगाल में हिंदुओं को जबरन बीफ खिलाया जा रहा कोलकाता
कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसने का मामला सामने आया है। बंगाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टेक परोस दिया या। उन्होंने बीफ को मटन समझकर खा लिया।सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्क स्ट्रीट स्थित एक पब-रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। उन्होंने एक मटन स्टेक ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर एक और प्लेट लेकर आया और कहा कि यह मटन स्टेक…
Read Moreचीनी जेट बेचकर कर्जा चुका रहा पाकिस्तान:JF17 फाइटर जेट्स की सउदी अरब, लीबिया जैसे देशों से डीलिंग की
इस्लामाबाद।पाकिस्तान अपना कर्जा चुकाने के लिए चीन के फाइटर जेट्स की अन्य देशों के साथ डीलिंग कर रहा है। उसने नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान जैसे देशों को ये जेट्स बेचे हैं।जिन देशों को जेट्स दिए गए हैं उनमें से 8 मुस्लिम देश हैं। इस्लामाबाद के कामरा में चीन सरकार का चेंडु एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (सीएसी) और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स (पीएसी) जॉइंट वेंचर प्रोडक्शन कर रहे हैं।ये प्रोडक्शन यूनिट पूरी तरह से चीन ही ऑपरेट कर रहा है। चीन के लगभग 500 एयरोनॉटिकल इंजीनियर यहां पर…
Read Moreट्रम्प बोले- भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा:डील पहले ही तय हो चुकी, चीन को भी डील करने के लिए कहा
वॉशिंगटन ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत अब ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने वेनेजुएला से तेल खरीदने का सौदा कर लिया है।यह बयान ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी से एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।ट्रम्प ने कहा, “हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं।”उन्होंने यह भी…
Read Moreज्वेलरी से भरा बैग मिला:साधु ने उठाया था, , आभूषणों से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया
उज्जैन।उज्जैन के डाबरी पीठा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का लाखों रुपये का बैग गुम हो गया। बाजार में घूमते समय बुजुर्ग से अनजाने में यह बैग गिर गया, जिसे एक साधु ने उठा लिया। सूचना मिलने पर खाराकुआं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर बुजुर्ग को लौटा दिया।बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि बैग में लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण, 45 हजार रुपए नकद और परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत 25 से 30 लाख रुपए…
Read Moreपेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन।उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वल्लभनगर के पास एक खाली मैदान में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अर्ध नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से…
Read Moreपुलिस को गुमराह करने साथ में घूमता रहा आरोपी:,नाबालिग चिल्लाया तो मार दिया
इंदौर।एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग की एक युवक ने बिल्डिंग की छत पर हत्या कर दी और लाश को फ्लैट में रखे पलंग में छिपा दिया। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए उनके साथ-साथ ही घूमता रहा ताकि उस पर शंका ना हो। पुलिस को उसकी हरकतों पर शंका हुई तो उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने वारदात को करना बताया।एमआईजी थाना टीआई सीबी सिंह ने बताया कि श्रीनगर कांकड इलाके में रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार रात को अचानक लापता हो गया था। परिवार…
Read Moreमैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत:फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, सीपीआर दिया पर नहीं बची जान
इंदौर। रविवार सुबह मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी।कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत पीछे ही थे। उन्होंने…
Read More