नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक रक्षा क्षमता को एक बार फिर मजबूती प्रदान करते हुए ओडिशा तट से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किए गए इस परीक्षण को भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता और सामरिक सुरक्षा ढांचे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल परीक्षण के दौरान सभी मिशन उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया, जिससे भारत की लंबी दूरी तक मार करने वाली सैन्य क्षमता को नया बल मिला…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
प्रधानमंत्री मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को दो दिन के मलेशिया दौरे पर जाएंगे। यह दौरा मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के न्योते पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के सचिव पी. कुमरन ने बताया कि यह दौरा भारत के आसियान देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने और मलेशिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। उन्होंने ये भी बताया इस यात्रा में 10 साल से मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत इससे पहले भी अलग-अलग मौकों…
Read Moreमंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर 40 गांवों में पहुंची पुलिस
उज्जैन। आभूषणों के दामों में बेतहाशा तेजी और पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस अब मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दे रही है। बड़नगर थाना पुलिस की 10 टीमों ने चार से पांच दिनों में 40 गांवों के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुजारियों, समिति सदस्यों से चर्चा की। बड़नगर एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि इंगोरिया के दंगवाड़ा और घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर में 2 मंदिरों से पिछले दिनों बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषणों…
Read Moreसात माह बाद धोखाधड़ी में फरार इनामी आरोपी पकड़ाया
उज्जैन। धोखाधड़ी गिरोह में शामिल आरोपी सात माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार फरार इनामी आरोपी गिरफ्त में आ गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को ग्राम भीलखेड़ा में रहने वाले रवि मालावत की जेसीबी शाहरूख पिता अयुब शाह निवासी तंजीम नगर इंदौर ने किराये पर ली थी। उसने किराया ना देकर उक्त जेसीबी को अपने साथियों की मदद से महाराष्ट्र के धूलिया…
Read Moreहत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल,सास-पत्नी ने न्यायालय परिसर में मारपीट कर दी धमकी
उज्जैन। मक्सीरोड पंवासा क्षेत्र के प्रतापनगर में रहने वाला धीरज पिता दिनेशचंद्र 24 साल शुक्रवार को तराना न्यायालय गया था। जहां उसकी पत्नी पूजा से पारिवारिक विवाद का मामला चल रहा है। दोपहर में पत्नी पूजा अपनी मां कमलाबाई निवासी ग्राम बंजारी तराना के साथ न्यायालय परिसर आई थी। जहां धीरज ने मामले में राजीनामा करने की बात कहीं तो पत्नी और उसकी मां ने विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ने पर पत्नी और सास ने धीरज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय परिसर…
Read Moreबिरलाग्राम-खाचरौद में लूट करने वाले का नहीं मिला सुराग,पोते को बचाने आई दादी पर 2 युवकों ने किया हमला
उज्जैन। खंडेलवाल नगर में रहने वाले यश भावसार का आटो चलाने वाले से विवाद हो गया था। आटो चालक ने यश के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक माह बाद गुरूवार-शुक्रवार रात आटो चालक अपने भाई के साथ खंडेलवाल नगर पहुंचा और यश को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। यश के बाहर आते ही चालक और उसके भाई ने मारपीट शुरू कर दी। यश के साथ मारपीट होती देख दादी विष्णुकांता पति प्रेमनारायण भावसार 65 साल बीच-बचाव करने आई तो यश के साथ मारपीट करने वाले…
Read Moreखुसूर-फुसूर दिन भर चले अढाई कोस…शहर में यातायात की स्थिति को देखा जाए और पिछले एक माह की मशक्कत
खुसूर-फुसूर दिन भर चले अढाई कोस… शहर में यातायात की स्थिति को देखा जाए और पिछले एक माह की मशक्कत को देखा जाए तो विश्लेषण स्तर पर यही कहा जाएगा कि दिन भर चले अढाई कोस के हाल ही कायम हैं। स्लीपर बसें मनाही के बाद भी अंदर आ रही हैं। फटफटिया में माडीफाईड साईलेंसर है तो अन्यानेक वाहन ही माडीफाईड चलाए जा रहे हैं। सिग्नल मात्र दिखावा होकर रह गए हैं। वाहन चालक स्वच्छंद होकर रह गए हैं। न तो वाहन चालकों को वर्दी का डर है और न…
Read Moreजिले के 2426 स्कूलों में दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य होगा आयोजन बोर्ड पैटर्न पर होगी पांचवीं, आठवीं की परीक्षा -मदरसे भी शामिल,दोनों कक्षाओं के 60 हजार 719 विद्यार्थी हैं परीक्षा के लिए पंजीबद्ध
उज्जैन। जिले में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी । जिले में 2426 शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के 60 हजार 719 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य आयोजित होगी। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है। प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। 5वीं की परीक्षा 26 फरवरी एवं 8वीं…
Read Moreमुख्य सड़कों पर खुले पड़े विद्युत डीपी के बॉक्स दे रहे घटनाओं को आमंत्रण सड़क किनारे विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे मेंटेनेंस के नाम पर हर माह भारी भरकम राशि की जा रही खर्च विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
उज्जैन। शहर में कई जगह लगी हुई विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। ये बॉक्स ऐसे स्थानों पर लगे हुए हैं, जहां दिनभर लोगों की चहल कदमी बनी रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। जब भी लाइनमैन आते हैं तो बॉक्स का ढक्कन खुला छोड़कर ही चले जाते हैं। दुर्घटना के डर से कोई दूसरा भी इन बॉक्स को बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विद्युत मंडल शहर की बिजली संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे…
Read Moreसरपंच-सचिव पर 2.55 लाख के गबन का आरोप:विधायक निधि से भवन का निर्माण नहीं कराया;
बड़वाह।जनपद की ग्राम पंचायत बांगरदा में विधायक निधि की राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरपंच उर्मिलाबाई महेश और तत्कालीन सचिव रामेश्वर ईगला पर बिना निर्माण कार्य किए 2.55 लाख रुपए से अधिक की राशि निकालने का आरोप है। विधायक सचिन बिरला ने काम शुरू न होने पर इस स्वीकृति को निरस्त कर दिया था। उन्होंने राशि ग्राम पंचायत बेड़िया को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद, आदेश का पालन करने के बजाय, सरपंच और सचिव ने कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी पैसा…
Read More