उज्जैन। कम्प्यूटर का कोर्स कर रही छात्रा से नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद उसका शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। नागदा थाना पुलिस को युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कम्प्यूटर कोर्स कर रही है। 6 माह पहले उसकी पहचान युवक से हुई थी। युवक कम्प्यूटर सेंटर से आते-जाते समय मिलने लगा था। उसने झूठा नाम बताकर विश्वास में लिया और मोबाइल पर बात करने लगा। 21 नवम्बर को दोपहर में स्टेशन रोड पर मिला और…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
दुकान से चोरी लाखों की सिगरेट की महाराष्ट्र में तलाश
उज्जैन। भाजपा नगर मंत्री की किराना दुकान से चोरी हुई लाखों की सिगरेट को महाराष्ट्र के नासिक में तलाशा जा रहा है। 3 बदमाशों ने सिगरेट ठिकाने लगाई थी। सिगरेट बरामद होते ही मामले का खुलासा किया जायोगा। 11 नवम्बर की रात पुरानी सब्जी मंडी में भाजपा नगर मंत्री जितेन्द्र कृपलानी की होलसेल किराना दुकान में चोरी की वारदात हो गई थी। बदमाश लाखों रूपये कीमत की सिगरेट के बॉक्स चुराकर ले गये थे। दूसरे दिन जे.के. टेÑडर्स किराना दुकान में हुई चोरी की खबर मिलने पर माधवनगर पुलिस ने…
Read Moreराजीव रत्न कालोनी में हवाई फायर कर फैलाई थी दहशत हिरासत में आये हिस्ट्रीशीटर के साथी ने कोर्ट में किया सरेंडर
उज्जैन। राजीव रत्न कालोनी में 8-9 नवम्बर की रात हवाई फायर करने वाले बदमाशों में शामिल हिस्ट्रीशिटर बदमाश के हिरासत में आने पर उसे साथी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। हिस्ट्रीशिटर का रिमांड लिया गया है। जिससे पूछताछ कर उसके भाई का पता लगाया जा रहा है। नीलगंगा थाना पुलिस ने 9 नवम्बर को तड़के राजीव रत्न कालोनी में रहने वाले अभिषेक दावरे की शिकायत पर उसके घर में तोड़फोड़ करने और हवाई फायर कर दहशत फैलाते हुए…
Read Moreहर किसी को अपनी शादी में कुछ अनोखापन चाहिए,खर्च की परवाह नहीं, उज्जैन के युवा शादी के कार्ड बनाने से लेकर ड्रेसिंग तक की जिम्मेदारी प्लानर को सौंप रहे
उज्जैन। शादी के लिए सही जीवनसाथी चुनना मुश्किल होता है, लेकिन उससे भी मुश्किल होता है शादी के लिए सही लोकेशन और वहां की सुविधाओं को तलाशना। इससे बचने के लिए लोग वेडिंग प्लानर यानी विवाह की तमाम जिम्मेदारियां ले लेने वालों के पास अपनी डिमांड लेकर जाते हैं। चूंकि अभी शादियों का सीजन चल रहा है, उज्जैन में हर किसी को अपनी शादी में कुछ अनोखापन चाहिए। कोई रायल एंट्री के लिए रथ और राजाओं जैसी आवभगत की मांग कर रहा है, तो कोई सेलिब्रिटीज की तरह। इसके लिए…
Read Moreदो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ”
उज्जैन मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय (महिला/पुरुष) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु सांदीपनी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट उज्जैन में किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न संभागो से लगभग 300 प्रतियोगी उपस्थित हुए एवं अपने कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुशवाहा वरिष्ठ कार्य परिषद सदस्य सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, डॉ. एच एल अनिजवाल अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल उज्जैन संभाग, डॉ. वीरेंद्र चावरे डायरेक्टर स्कूल ऑफ…
Read Moreनागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 24 नवम्बर से 16 कोच के साथ चलेगी
– उज्जैन पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की ट्रेन नंबर 20911/20912 इंदौर–नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 24 नवंबर, 2025 से स्थाई रूप से इंदौर व नागपुर से 16 कोच के साथ चलाया जाएगा। ट्रेन की समय – सारणी पूर्ववत ही रहेगी। 8 कोच अतिरिक्त होने के चलते ट्रेन में बैठने की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। पहले ट्रेन में बैठने के लिए 526 सीट की क्षमता थी अब बढ़कर 1124 सीट की क्षमता हो गई है। इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकिट मिल सकेगा। यात्री…
Read Moreकिसान संघ के 2 दिन अल्टीमेटम का समय पूरा होने आया न सरकार का जवाब आया न भाकिसं के आंदोलन की रूप रेखा – सिंहस्थ क्षेत्र का किसान भाकिसं की और देख रहा
उज्जैन। प्रदेश सरकार के साथ सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पुलिंग एक्ट को लेकर भारतीय किसान संघ के बीच वार्ता के बाद निरस्त करने का समझौता हुआ था। दो दिन बाद सरकार की और से जारी आदेश देख कर संघ ने उस पर विरोध जताया था और संशोधन निरस्त करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसका समय पूरा हो गया है। न तो सरकार का जवाब सामने आया है और न संघ के आंदोलन की रूपरेखा ही। इसे लेकर सिंहस्थ क्षेत्र का किसान भारतीय किसान संघ…
Read Moreकोलकाता में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 आंकी गई
कोलकाता। कोलकाता में शुक्रवार सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 थी। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कूचबिहार,दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और नादिया के कई इलाकों में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के कई इलाकों में कंपन महसूस की गई।
Read Moreब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग:13 घायल, भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं मौजूद थे
ब्रासीलिया ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी आग लगने के समय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि, वे और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) एक कन्वेंशन हॉल के अंदर एक पवेलियन में लगी थी। घटना के वक्त पवेलियन…
Read Moreमिस यूनिवर्स-2025 फिनाले शुरू- राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में
साइना नेहवाल बनीं प्रतियोगिता की जज, 3 बार जीता भारत मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले थाइलैंड के इंपैक्ट चैलेंजर हॉल, पाक क्रेट में हो रहा है। इस साल राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मणिका प्री-कॉम्पिटिशन की स्कोरिंग के आधार पर टॉप 30 में शामिल हो चुकी हैं। अगर मणिका जीतती हैं, तो भारत चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतेगा। इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन, 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज संधू ये खिताब जीत चुकी हैं। टॉप-30 के बीच हुआ स्विमसूट…
Read More