एमपी में 10 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

ब्रह्मास्त्र बालाघाट एमपी के बालाघाट में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इन नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे। इन सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में 2 करोड़ 36 लाख का इनाम घोषित है। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। नक्सलवादियों ने दो एके 47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल व चार वॉकीटाकी पुलिस को सौंपे…

Read More

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं हैं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा- स्थिति रोज बेहतर हो रही है। 10 दिसंबर तक नेटवर्क स्थिर होने की उम्मीद है।…

Read More

सडक़ों पर घूम रहे निराश्रित पशु जी का जंजाल बन गए हैं

लाखों रूपए खर्च…….बावजूद इसके सड़कों पर मवेशियों का विचरण उज्जैन। शहर की सड़कों पर निराश्रित मवेशियों को हटाने के लिए भले ही शासन प्रशासन ने अभी तक  लाखों रूपए खर्च कर दिए हो लेकिन बावजूद इसके सड़कों पर मवेशियों का विचरण देखा जा सकता है। बता दें कि जो स्थिति है ऐसे में निराश्रित पशुओं की समस्या एक बड़ी चुनौती है। सरकार का फोकस गौ संवर्धन और संरक्षण पर है। इसके साथ ही सरकार मप्र निराश्रित पशुओं के लिए योजनाएं चला रही है। ताकि  सड़कों से पशुओं को हटाया जा…

Read More

एसडीएम पहुंचे अस्पताल, सेवानिवृत्त डॉक्टरों को बुलाया महिदपुर बालिका छात्रावास में 15 छात्राओं की बिगड़ी हालत

उज्जैन। महिदपुर कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास में रविवार रात 9 बजे के लगभग अचानक 15 के लगभग छात्राओं की हालत बिगड़ गई। छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, गले में जलन महसूस होने और घबराहट होने लगी थी। सभी को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दशहरा मैदान स्थित कस्तुबा गांधी बालिका छात्रावास में 150 छात्रा रह रहती है। देर शाम सभी भोजन के लिये आई थी। 9 बजे के लगभग ऊपरी तल पर रहने वाली 13 से 15 छात्रा खाना खाने के बाद अपने रूम…

Read More

अब हर कोई परिवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होकर उसमें मिलने वाली राशि और सामान के मजे नहीं ले सकेगा।

उज्जैन। अब हर कोई परिवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होकर उसमें मिलने वाली राशि और सामान के मजे नहीं ले सकेगा। इसमें अब मात्र बीपीएल कार्ड राशन और अन्य योजनाओं के मजे लेने वाले ही मजे ले सकेंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अब सात फेरे में भी बीपीएल कार्ड आवश्यक हो गया है। इस  कारण से कईयों की शादी में दिक्कत आ रही है मुख्यमंत्री विवाह / कन्यादान योजना में अब सात फेरे लेने के नियमों में शासन ने बड़ा बदलाव किया है। नई गाइड लाइन के मुताबिक इस…

Read More

मंगलवार को नहीं होगा शहर में जलप्रदाय,नागरिक करें आज ही दो दिन का स्टोरेज आज जलप्रदाय उपरांत पीएचई का मेगा ब्लाक -फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज की राईजिंग मेन लाईन एवं जंक्शन दोनों स्थानांतरित होंगे,रूटीन संधारण भी

उज्जैन। सोमवार को शहर में जलप्रदाय के उपरांत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगर निगम 24 घंटे का ब्लाक लेगा। इस दौरान विभाग के अधिकारी युद्घस्तर पर काम करते हुए फ्रीगंज ओव्हरब्रिज से गुजरी 400 एमएम की राईजिंग मेन लाईन को यहां से शिफ्ट करेंगे। सभी टंकियों, प्लांट, पंप पर भी रूटीन संधारण के कामों को अंजाम दिया जाएगा। सोमवार को शहर में पूर्वान्ह 10 बजे तक सभी क्षेत्रों में जल प्रदाय के उपरांत पीएचई विभाग मेघा ब्लाक लेने वाला है। इसके लिए पूर्व नियोजित तैयारी विभाग की और से कर…

Read More

होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई

उज्जैन। होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई हैं। इसमें महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि शिप्रा नदी में नहाना खतरनाक हो गया है और आए दिन लोगों की मौत हो रही है। यदि घाट पर जवान लोगों की जान न बचाए तो मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो सकती थी। जिले में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट, दत्त अखाड़ा एवं नृसिंह…

Read More

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाजार मे आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस बाबा महाकाल की नगरी से हुई शुरुआत बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा

उज्जैन। महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन मे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तो बड़ी है लेकिन शहर में चलाए जाने वाले ई रिक्शा पलटने के कारण दुर्घटना होने की कई घटनाएं भी सामने आई है लेकिन आज उज्जैन में एक ऐसे इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस की लांचिंग हुई जिसमें बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा। यह ई-ऑटो यात्रियों के सेफ्टी के हिसाब से भी काफी अच्छा है जिसमें प्रेशर ब्रेक, ऑयल ब्रेक के साथ ही सस्पेंशन भी रहता…

Read More

बर्फीली हवाएं ही तापमान में गिरावट का मुख्य कारण

  उज्जैन पहाड़ी इलाकों से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। इससे पहले एक सप्ताह तक दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है। रात और सुबह के समय ठंड काफी तेज हो गई है। दिन में धूप निकलने पर हल्की राहत जरूर मिलती है, लेकिन हवा की ठिठुरन ठंड का असर बनाए रखती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां की व्यवस्थाओं को सुचारु और बेहतर बनाया जाएगा।इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक ने शनिवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रशासन की टीम एवं मंदिर प्रशासन की ओर से समय-समय पर मुआयना और निरीक्षण किया जाता रहेगा। महाकाल लोक के मूल स्वरूप और भव्यता को निरंतर बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देंगे।…

Read More